900 ग्राम गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

900 ग्राम गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
तेनुघाट/गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत साड़म बाजार की एक गुमटी में छापामारी कर पुलिस ने 160 पुड़िया (900 ग्राम) गांजा बरामद किया है. दुकानदार महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार भी किया गया है. बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. खैनी दुकान की आड़ में गांजा बेचा जा रहा था. दुकान से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और दो चिलम भी बरामद हुआ. छापामारी टीम में गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता, एसआइ अरुण कुमार, बिरसा बारा सहित जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




