बोकारो-गिरिडीह के चुनाव में 27 महिला व 37 पर्दानशीं बूथ
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :20 May 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर महिला मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
बोकारो.
गिरिडीह व धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. बोकारो जिला में 27 महिला और 37 पर्दानशी मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें पीठासीन पदाधिकारी के साथ पी-वन, पी-टू, पी-थ्री मतदान कर्मी महिला रहेंगी. इन मतदान कर्मियों को रविवार को सेक्टर 02 सी स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी ने विषय वार महत्वपूर्ण बातों से मतदान कर्मियों को अवगत कराया.हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ने का निर्देश :
मास्टर ट्रैनरों ने मतदान कर्मियों से हैंडबुक को अच्छी तरह से पढ़ने की बात कहीं, ताकि दायित्व निष्पादन में किसी तरह की कोई चूक नहीं हो. बताया : मतदान कक्ष में पुलिस जवान प्रवेश नहीं करेंगे, इसे पीठासीन पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग होगी, मतदान कक्ष समेत केंद्र परिसर आदि की गतिविधि की निगरानी जिला, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय से सीधे की जायेगी. इसलिए कहीं भी किसी स्तर से कोई चूक नहीं होनी चाहिए. पीठासीन पदाधिकारी व अन्य महिला मतदान कर्मी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे. मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्य को नियमानुसार गति के साथ पूर्ण करायेंगे. कहा कि मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. कर्मियों की सभी सुविधाओं के साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है. सामग्री थैला में मेडिकल किट के साथ महिला मतदान कर्मियों के लिए स्पेशल किट है, जिसमें सूखा राशन व अन्य जरूरी सामान भी शामिल हैं. प्रशिक्षण सत्र में हीटवेब, स्वास्थ्य, मेडिकल किट, सामग्री, डिस्पैच सेंटर में रिपोर्टिंग, वाहन व पोस्टल बैलेट, वेबकास्टिंग आदि महत्वपूर्ण बातों के साथ रिसीविंग के संबंध में अवगत कराया. प्रशिक्षण सत्र में सरल भाषा में आरओ हैंडबुक से संबंधित जानकारियों को आसान प्रश्न-उत्तर के माध्यम से मतदान कर्मियों को अवगत कराया गया. वहीं, सभी को इवीएम-वीवीपैट का भी पुनः प्रशिक्षण दिया गया. इवीएम-वीवीपैट के संचालन की व्यावहारिक जानकारी मास्टर ट्रेनरों ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










