झारखंड में एक दिन में 189 नये कोरोना संक्रमित मिले, करीब 4000 के पास पहुंची संख्या, अब तक 33 की मौत

Updated at : 13 Jul 2020 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में एक दिन में 189 नये कोरोना संक्रमित मिले, करीब 4000 के पास पहुंची संख्या, अब तक 33 की मौत

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में सोमवार (13 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 189 नये मामले आये हैं. इस तरह राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,963 पहुंच गयी है. सोमवार को कोरोना से किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन राज्य में 33 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. राज्य में एक दिन में 43 लोग ठीक भी हुए हैं.

विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में सोमवार (13 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 189 नये मामले आये हैं. इस तरह राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,963 पहुंच गयी है. सोमवार को कोरोना से किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन राज्य में 33 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. राज्य में एक दिन में 43 लोग ठीक भी हुए हैं.

रांची में 40 नये मरीज मिले

सोमवार (13 जुलाई, 2020) को मिले नये कोरोना संक्रमितों में रांची जिले में सबसे अधिक 40 मरीज मिले हैं. इसके अलावा हजारीबाग में 39, रामगढ़, पाकुड़ और देवघर में 20-20, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद में 6-6, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और पाकुड़ में 5-5, लोहरदगा में 4, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 3-3, पलामू, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा और चतरा में 2-2, खूंटी और बोकारो में 1-1 कोरोना के नये मामले मिले हैं.

Also Read: झारखंड के इस गांव में निकला अशर्फी से भरा घड़ा, भूत प्रेत समझ डरने लगे थे गांववाले
43 लोग ठीक भी हुए

राज्य में सोमवार को 43 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. साेमवार को ठीक होने वालों में धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 15, गिरिडीह से 1, गुमला से 2, रांची से 12, साहिबगंज से 1, सरायकेला से 3 और सिमडेगा जिले से 2 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं.

साहिबगंज में पुलिस कर्मी के बाद स्वास्थ्य विभाग कर्मी भी हुए संक्रमित

साहिबगंज जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. डीसी वरुण रंजन ने सोमवार रात्री जिले के 2 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है. डीसी श्री रंजन ने बताया कि साहिबगंज सदर अस्पताल से संबंधित एक व्यक्ति जिनकी उम्र 23 वर्ष है, कोरोना टेस्ट के दौरान उनका रिजल्ट पॉजिटिव निकला है. वहीं, दूसरा संक्रमित राजमहल अनुमंडल क्षेत्र का राधानगर थाना के एक पुलिस कर्मी हैं, जिसका उम्र 58 वर्ष है, जो भागलपुर से आया था तथा उनका भी कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है. इन दोनों संक्रमित मरीजों को कोरोना अस्पताल राजमहल शिफ्ट कर दिय गया है और इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

राज्य में 1579 एक्टिव केस

सोमवार तक राज्य में 1579 एक्टिव केस है. इसके तहत बोकारो जिला में 41, चतरा में 68, देवघर में 39, धनबाद में 133, दुमका में 9, पूर्वी सिंहभूम में 360, गढ़वा में 53, गिरिडीह में 37, गोड्डा में 14, गुमला में 31, हजारीबाग में 108, जामताड़ा में 5, कोडरमा में 107, लातेहार में 30, लोहरदगा में 46, पाकुड़ में 62, पलामू में 14, रामगढ़ में 66, रांची में 218, साहिबगंज में 31, सरायकेला में 51, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 39 एक्टिव केस बचे हैं.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola