ePaper

Bokaro News : एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

Updated at : 23 Nov 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

Bokaro News : जरीडीह बाजार के दामोदर नाथ मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा एवं अग्रवाल परिवार द्वारा जरीडीह बाजार के दामोदर नाथ मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. जब 18 दूल्हों की बारात महाजन बाड़ी से रथ पर सवार होकर निकली तो माहौल देखते ही बन रहा था. डीजे व ताशा की धुन पर वर व वधू पक्ष के अलावे आयोजन से जुड़े कई लोग झूमते हुए चल रहे थे. बारात मंदिर परिसर पहुंची तो वधू पक्षों के लोगों ने दूल्हों का स्वागत किया. इसके बाद एक साथ वरमाला का कार्यक्रम हुआ और तालिया की गड़गड़ाहट तथा हर हर महादेव का जयकारा गूंजा. महासभा की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया. अग्रवाल परिवार के मदन मोहन अग्रवाल, रेनूका अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अनु अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल द्वारा नवविवाहित जोड़ों को पलंग, गद्दा, कंबल, ट्रॉली, अलमारी सहित कई उपहार दिये.

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, की आयोजन की प्रशंसा

समारोह में मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, पूर्व मंत्री जयप्रकाश पटेल, मांडू विधायक तिवारी महतो, झामुमो नेता अखिलेश महतो आदि उपस्थित थे. सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. बेरमो विधायक ने कहा कि बेरमो में इस तरह का आयोजन प्रशंसनीय है. आयोजक बधाई के पात्र हैं. टुंडी विधायक, मांडू विधायक व पूर्व मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है. एसपी ने यह सराहनीय कदम है. इसकी जितनी प्रशंसा की जाये, कम है. बीसीसीएल सीएमडी ने कहा कि वर्षों से इस तरह का आयोजन अग्रवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है. ऐसे आयोजन में समाज के अन्य लोगों को भी हिस्सा लेना चाहिए. पूर्व सांसद ने कहा कि यह आयोजन पांच यज्ञ के बराबर है.

दुल्हनों की माताओं ने कहा-बेटी की ऐसी शादी होगी, सोचा नहीं था

धर्मपुरा बोकारो की गंगिया देवी ने कहा कि बेटी फागुनी कुमारी की शादी से परिवार में खुशी है. शादी को लेकर चिंता हो रही थी. इस तरह शादी होगी, कभी सोचा नहीं था. हनुमानपुर की उषा देवी ने कहा कि बेटी कंचन कुमारी की शादी इतनी अच्छे से होगी, उम्मीद नहीं थी. बारीग्राम की रेखा देवी बोली कि बेटी डोली कुमारी की शादी कैसे होगी, यह चिंता सता रही थी. पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. लेकिन सब चिंता दूर हो गयी. चांपी की विमली देवी ने कहा कि बेटी मधु कुमारी की शादी को लेकर जो चिंता थी, वह अग्रवाल परिवार ने दूर कर दी.

ये बंधे परिणय सूत्र में

विवेक कुमार दास (करहरिया) व नीतू (धनबाद)

सुरेश कुमार (निमियाघाट) व अहलिया कुमारी (देवघर)

फागु घटवार (चांदो) व फागुनी (धर्मपुरा)

दिनेश सोरेन (गिरिडीह) व मुन्नी कुमारी (हजारीबाग)

सुनील करमाली (पिपराडीह) व मधु कुमारी (जमनिया टांड़)

छोटू विश्वकर्मा (बाघमारा) व नीतू कुमारी (जरीडीह बाजार)

प्रकाश महतो (लोधरबेड्डा) व लक्ष्मी कुमारी (बोकारो थर्मल)

छोटू उरांव (फुसरो) व मुन्नी कुमारी (लोहरदगा)

आकाश कुमार हरि (चार नंबर) व नेहा कुमारी (जरीडीह बाजार)

इंदजीत बाउरी (फुसरो) व यमुना कुमारी (चन्दनकियारी)

वरुण कुमार (सेक्टर बारह) व कंचन कुमारी (हनुमान नगर बोकारो)

पिंटू कुमार (डेहरी बिहार) व शीतल कुमारी (बारीग्राम)

कृष्णा कुमार कोल (डेहरी) व स्वाति कुमारी (बारीग्राम)

राहुल गोप (आसनसोल) व नेहा कुमारी (सुभाष नगर)विजय कालिंदी (कतरास) व डोली कुमारी (गांधीनगर)सुनील सिंह (जैनामोड़) व कुंती कुमारी (दांतू पिरोटांड़)

राजकुमार भुइयां (कतरास) व करमी कुमारी (कुरपानिया)

शिवा कुमार (रामगढ़) व नंदनी कुमारी (चांदो)

इनकी भी रही उपस्थिति

भाजपा नेता प्रकाश सिंह, भोलू खान, अनवर आलम, कृष्ण कुमार चांडक, लायंस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल गप्पी, सचिव अनु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, डॉ एके शर्मा, रवि कुमार, रूपा खंडेलवाल, दीपक पसरिचा, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एसआइ रवि नारायण झा, सरदार लकी सिंह, प्रेम गोयल, राजू बोरा, संजय बोरा, अरशद आरफीन, हितेश मेहता, शरद अग्रवाल, अजय कुमार, भोलू चंद भगत, निरल कुमार, प्रदीप साव, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, कन्नू यादव, विनोद चौरसिया, मनोज, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, कुणाल साहनी, कपिल कुमार, गुड्डू सोनी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola