होमगार्ड जवान के आश्रित को मुआवजा व नौकरी देने की मांग

बोकारो : स्थानीय सहायक कर आयुक्त के कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान कीर्तन चंद्र महतो की मौत इलाज के दौरान बुधवार को रांची में हो गयी. वह रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. जवान की मौत के बाद गुरुवार को उनका शव चंदनकियारी स्थित पैतृक गांव घाघरी लाया गया. होमगार्ड के जवान व […]
बोकारो : स्थानीय सहायक कर आयुक्त के कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान कीर्तन चंद्र महतो की मौत इलाज के दौरान बुधवार को रांची में हो गयी. वह रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. जवान की मौत के बाद गुरुवार को उनका शव चंदनकियारी स्थित पैतृक गांव घाघरी लाया गया.
होमगार्ड के जवान व कर्मचारियों की उपस्थित में शव का अंतिम संस्कार किया गया. इस संबंध में गृह रक्षा वाहिनी संघ ने बयान जारी कर बताया है कि मृतक जवान के अंतिम संस्कार के लिए संघ की तरफ से पांच हजार रुपया सहयोग राशि प्रदान किया गया. संघ के सदस्यों ने मृतक होमगार्ड के आश्रित को सरकारी मुआवजा व अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिये जिला समादेष्टा से उनके कार्यालय में मुलाकात की.
समादेष्टा ने सरकार के नियमानुसार आश्रित को सभी तरह का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है. होमगार्ड जवान कीर्तन चंद्र महतो गत दिनों ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नगेन मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. जवान को इलाज के लिये रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










