बगैर निबंधन के चल रहे चास-बोकारो के तीन नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2020 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो में बिना निबंधन के निजी अस्पताल व जांच घर चलाना मुश्किल होगा. क्लिनिकल एस्टब्लीसमेंट एक्ट टीम के सख्त रवैये के कारण चास-बोकारो के तीन निजी नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर (ममता नर्सिंग होम – सिटी सेंटर सेक्टर चार, हेल्थ प्वाइंट – को-ऑपरेटिव कॉलोनी बोकारो व महाशक्ति क्लिनिक – गुरुद्वारा रोड चास) बंद […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो में बिना निबंधन के निजी अस्पताल व जांच घर चलाना मुश्किल होगा. क्लिनिकल एस्टब्लीसमेंट एक्ट टीम के सख्त रवैये के कारण चास-बोकारो के तीन निजी नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर (ममता नर्सिंग होम – सिटी सेंटर सेक्टर चार, हेल्थ प्वाइंट – को-ऑपरेटिव कॉलोनी बोकारो व महाशक्ति क्लिनिक – गुरुद्वारा रोड चास) बंद हो गये. निरीक्षण के बाद इन पर भारी जुर्माना लगा.
साथ ही निबंधन कराने की हिदायत दी. संचालक ने न तो संस्थान का निबंधन कराया गया और न ही जुर्माना दिया. संस्थान बंद कर गायब हो गये. एक्ट के नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार सिंह ने स्थानीय टीम को साथ लेकर अब तक तीन बार औचक निरीक्षण अभियान चलाया. टीम में डीडीएम कुमारी कंचन, डीपीएम पीके सिन्हा व डीआरसीएचओ शामिल हैं.
टीम प्रथम निरीक्षण के दौरान छोटे पैथोलॉजी सेंटर व नये खुले संस्थान संचालक को हिदायत देकर छोड़ देती है. जबकि बड़े पैथोलॉजी सेंटर व निजी नर्सिंग होम पर एक्ट के उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना करती है. चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ के प्रमाण पत्र दो दिनों के अंदर सीएस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










