चुनाव ड्यूटी में तैनात एसएसटी दंडाधिकारी और उसके साथी को वाहन ने कुचला, मौत

चंदनकियारी/चास : चंदनकियारी थाना क्षेत्र में बीरखाम चेकनाका में चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम के दंडाधिकारी सह मनरेगा के जेइ बिट्टू कुमार (32 वर्ष) व उनके एक साथी की मौत बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी. दंडाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गयी. उसका साथी […]
चंदनकियारी/चास : चंदनकियारी थाना क्षेत्र में बीरखाम चेकनाका में चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम के दंडाधिकारी सह मनरेगा के जेइ बिट्टू कुमार (32 वर्ष) व उनके एक साथी की मौत बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी. दंडाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गयी. उसका साथी कसमार का मंजूरा निवासी आशीष कुमार (22 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बीजीएच में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी भी मौत हो गयी.
बिट्टू कुमार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला स्थित सहरू बेहरी बाजार के रहने वाले थे. फिलहाल चास के तारानगर में किराये के मकान में रह रहे थे. आशीष बिट्टू कुमार के बगल के रूम में रहता था. वह पढ़ाई करता था. पुलिस ने कहा कि बिट्टू का शव मर्चरी में रखा गया है. मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.शवों को बीजीएच के मर्चरी में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










