मुंबई में पलायन की भेंट चढ़ा नियामुद्दीन अंसारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 2:49 AM
नियामुद्दीन का शव पहुंचने से लेंबोडीह गांव में मातम नावाडीह : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत चिरुडीह पंचायत के लेंबोडीह गांव निवासी स्व मोजो मियां के 33 वर्षीय पुत्र नियामुद्दीन अंसारी का शव मुंबई से मंगलवार को घर पहुंचा. नियामुद्दीन रोजगार की खातिर मुंबई गया था. वहां 17 नवंबर को छाती में दर्द की शिकायत के बाद […]
नियामुद्दीन का शव पहुंचने से लेंबोडीह गांव में मातम
नावाडीह : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत चिरुडीह पंचायत के लेंबोडीह गांव निवासी स्व मोजो मियां के 33 वर्षीय पुत्र नियामुद्दीन अंसारी का शव मुंबई से मंगलवार को घर पहुंचा. नियामुद्दीन रोजगार की खातिर मुंबई गया था. वहां 17 नवंबर को छाती में दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उसकी मौत हो गयी.
पत्नी व पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल : नियामुद्दीन मुंबई के माहिम नगर में रेडीमेट कपड़े का कारोबार करता था. रविवार की सुबह छाती में दर्द की शिकायत के बाद उसे माहिमा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रात में उसकी मौत हो गयी. सोमवार को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद देर रात प्लेन से शव को रांची लाया गया. मंगलवार की सुबह रांची से शव गांव लाया गया. शव पहुंचने के बाद उसकी पत्नी शमा परवीन, पुत्री सैयाफ परवीन सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
लेंबोडीह गांव में मातम है. सूचना मिलने पर जिप सदस्य अमीना खातून, झामुमो नेता शाहीद अंसारी, आबिद अंसारी, अख्तर अंसारी, मुस्लिम अंसारी, नबी मियां, सैराज अंसारी, अमरुल्लाह अंसारी, शरीफ अंसारी, बाबूजन अंसारी, लालमोहम्मद अंसारी आदि ने पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










