बोकारो को प्लास्टिक से मुक्त करेगा बीएसएल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 5:28 AM
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन बोकारो को एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले प्लास्टिक से मुक्त करेगा. इसके लिए बीएसएल प्रबंधन 30 सितंबर से अभियान शुरू करेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. ‘प्लास्टिक कचरा इसमें डालें’ नाम से प्लांट के अंदर व शहर में जगह-जगह 150 नया डस्टबीन रखा जायेगा. बीएसएल के […]
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन बोकारो को एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले प्लास्टिक से मुक्त करेगा. इसके लिए बीएसएल प्रबंधन 30 सितंबर से अभियान शुरू करेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. ‘प्लास्टिक कचरा इसमें डालें’ नाम से प्लांट के अंदर व शहर में जगह-जगह 150 नया डस्टबीन रखा जायेगा. बीएसएल के कार्यक्रमों में पानी की प्लास्टिक का बोतल सहित एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग अब नहीं होगा. बीएसएल प्रबंधन की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










