पत्नी से मिलने गये पति को ससुराल वालों ने पीटा

बोकारो : सेक्टर वन सी कार्तिक नगर झोंपड़ी निवासी राजेश कालिंदी के साथ उनके ससुराल वालों ने ससुराल में मारपीट की. राजेश की मां सोनिया देवी के आवेदन पर हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चौफान निवासी काला तुरी, कैलाश तुरी, जगदीश तुरी, बाबू तुरी व पूजा देवी को अभियुक्त बनाया गया […]
बोकारो : सेक्टर वन सी कार्तिक नगर झोंपड़ी निवासी राजेश कालिंदी के साथ उनके ससुराल वालों ने ससुराल में मारपीट की. राजेश की मां सोनिया देवी के आवेदन पर हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चौफान निवासी काला तुरी, कैलाश तुरी, जगदीश तुरी, बाबू तुरी व पूजा देवी को अभियुक्त बनाया गया है.
आवेदन के अनुसार, राजेश का विवाह दस वर्ष पूर्व काला तुरी की पुत्री से हुआ था. पांच वर्ष और एक तीन वर्ष के दो बच्चे भी हैं. तीन माह से मायके में रह रही पत्नी से मिलने राजेश ससुराल गया तो लाठी-डंडा से उसकी पिटाई कर दी. राजेश का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




