ePaper

शिक्षा व पोषण सुनिश्चित करना लक्ष्य : उपायुक्त

Updated at : 08 Mar 2019 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा व पोषण सुनिश्चित करना लक्ष्य : उपायुक्त

बोकारो : डीसी डाॅ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए चल रहे ज्ञान सेतु सहित अन्य कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने कहा : बच्चे देश के भविष्य हैं और इनकी शिक्षा व पोषण को सुनिश्चित करना हमारा सर्वप्रथम […]

विज्ञापन

बोकारो : डीसी डाॅ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए चल रहे ज्ञान सेतु सहित अन्य कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने कहा : बच्चे देश के भविष्य हैं और इनकी शिक्षा व पोषण को सुनिश्चित करना हमारा सर्वप्रथम लक्ष्य है.

इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के ऊपर निर्भर है. इसलिए उन्हें अपना कार्य पूरे मुस्तैदी से करना चाहिए. इस दौरान डीडीसी रविरंजन मिश्रा, डीइओ निलम आइलिन टोप्पो, डीएसइ रेणुका तिग्गा सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

डीसी ने कहा : "खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों में दिये जायेंगे स्पेशल शिक्षक "
ज्ञान सेतु योजना के तहत जिले के 91 ऐसे विद्यालय जिनका प्रदर्शन खराब है. उसको सुधारने के लिए स्पेशल शिक्षक की व्यवस्था की जायेगी. यह योजना बीइओ व बीपीओ की निगरानी में संचालित होगी. इसकी दैनिक समीक्षा रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola