सीएम को पच नहीं रहा बोकारो का विकास

Updated at : 01 Jul 2014 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम को पच नहीं रहा बोकारो का विकास

भोजुडीह: केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बहाल कराने को लेकर सभी राज्यों में एम्स की स्थापना एक साकारात्मक सोच की परिकल्पना है. इसके तहत राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बोरियाडीह व मुक्तापुर गांव को चुना़ उपायुक्त के आदेशानुसार चंदनकियारी अंचलाधिकारी ने जमीन उपलब्ध होने की […]

विज्ञापन

भोजुडीह: केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बहाल कराने को लेकर सभी राज्यों में एम्स की स्थापना एक साकारात्मक सोच की परिकल्पना है. इसके तहत राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बोरियाडीह व मुक्तापुर गांव को चुना़ उपायुक्त के आदेशानुसार चंदनकियारी अंचलाधिकारी ने जमीन उपलब्ध होने की रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी थी. पंरतु राज्य के सीएम को बोकारो व चंदनकियारी का विकास पच नहीं रहा है.

यह बातें बोकारो विधायक समरेश सिंह ने चंदनकियारी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही़ उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री के चुप रहने को भी एक साजिश का हिस्सा बताया़ एम्स की स्थापना बोकारो जिले के चंदनकियारी में करने को लेकर समरेश सिंह ने 10 जुलाई को जन आंदोलन की चेतावनी दी. इसके तहत चंदनकियारी के साबड़ा, मानपुर, बरमसिया व चंदनकियारी चौक में 10 जुलाई को आहूत आंदोलन में क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों से जाति, धर्म व राजनीति से ऊपर उठकर भाग लेने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola