प्रतिभा को सम्मानित करेगा प्रभात खबर

Updated at : 01 Jul 2014 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभा को सम्मानित करेगा प्रभात खबर

बोकारो: प्रभात खबर बोकारो की प्रतिभा को सम्मानित करेगा. सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में दो जुलाई को सुबह 11 बजे से ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान-2014’ का आयोजन किया जायेगा. इसमें 600 से अधिक प्रतिभा को सम्मानित किया जायेगा. सीबीएसइ 10वीं बोर्ड में 10 सीजीपीए लाने वाले, सीबीएसइ 12वीं बोर्ड में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में […]

विज्ञापन

बोकारो: प्रभात खबर बोकारो की प्रतिभा को सम्मानित करेगा. सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में दो जुलाई को सुबह 11 बजे से ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान-2014’ का आयोजन किया जायेगा. इसमें 600 से अधिक प्रतिभा को सम्मानित किया जायेगा.

सीबीएसइ 10वीं बोर्ड में 10 सीजीपीए लाने वाले, सीबीएसइ 12वीं बोर्ड में साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में सभी स्कूल टॉपर सम्मानित होंगे. सीबीएसइ के साथ-साथ झारखंड व आइसीएससी बोर्ड के 10वीं-12वीं के स्कूल टॉपर को भी सम्मानित किया जायेगा. आइआइटी, मेडिकल सहित अन्य प्रवेश व प्रतियोगिता में सफल स्टूडेंट्स को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए चास-बोकारो के सभी स्कूलों से लिस्ट मांगी गयी है. लिस्ट प्रभात खबर बोकारो कार्यालय में 01 जून तक जमा करना है.

सम्मान समारोह के मुख्य प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक व प्रायोजक फ्यूचर होम्स और कॉसमिक आइआइटी हैं. स्टूडेंट्स की लिस्ट सभी स्कूलों से मांगी गयी है. इसके बावजूद किसी स्टूडेंट्स को जानकारी नहीं मिल पायी हो तो वह सीधे समारोह स्थल पर सुबह 10 बजे अपने प्रमाण-पत्र के साथ पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर चास-बोकारो के किसी स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना नहीं मिल पायी हो, तो वह भी लिस्ट के साथ सीधे समारोह स्थल पर पहुंच सकते हैं. समारोह में किसी कारणवश यदि स्टूडेंट्स नहीं आ पाते हैं तो उनके अभिभावक या कोई भी परिजन आकर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं. इस बारे में अधिक जानकारी या कोई भी समस्या होने पर 09431188080 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola