दो मार्च को रांची में राहुल गांधी की सभा बोकारो से जायेंगे 10 हजार कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की सेक्टर चार स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक बोकारो : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा रांची में दो मार्च को होगी. बोकारो से 10 हजार कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत के लिए रांची जायेंगे. सेक्टर चार स्थित जिला कांग्र्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को तैयारियों को […]
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की सेक्टर चार स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक
बोकारो : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा रांची में दो मार्च को होगी. बोकारो से 10 हजार कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत के लिए रांची जायेंगे. सेक्टर चार स्थित जिला कांग्र्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. मुख्य अतिथि जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने सभी प्रकोष्ठ, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया. कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता रांची पहुंचे.
श्री गांधी चुनावी बिगुल फूकेंगे. प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. पूरे झारखंड से कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे. केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा.
जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है. मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जवाहरलाल माहथा, सगीर अंसारी आदि मौजूद थे. विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, मनोज राय, उमेश प्रसाद गुप्ता, जुबिल अहमद, परिंदा सिंह, संजय सिंह, राधेश्याम दुबे, लालमोहन लायक, सत्येंद्र यादव, अजय चौबे, अशोक सोरेन, प्रेम पासवान, देवाशीष मंडल, मुसरत जवी, रघुनाथ महतो, चौहान महतो, सनत मिश्रा, शंकर महतो, शराफत अंसारी, सरफराज अहमद, अशोक कुमार, प्रभु दयाल सिंह, सुबोध मिश्रा, भरत रावत, इमरान अंसारी, सुधीर कुमार हरी, अब्दुल बारिक, अब्दुल मन्नान ने सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










