महिलाओं ने किया एसपी आवास के समक्ष प्रदर्शन

Updated at : 26 Jun 2014 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने किया एसपी आवास के समक्ष प्रदर्शन

बोकारो: नगर के सेक्टर चार ए, आवास संख्या 1113 निवासी महेश लाल व उनकी दूसरी पत्नी पुष्पा देवी के बीच चल रहा विवाद अब तुल पकड़ता जा रहा है. महिला कल्याण व विकास समिति के बैनर तले दर्जनों महिलाओं ने बुधवार को एसपी आवास के पास प्रदर्शन किया महिलाएं पुष्पा देवी व सुनील प्रकाश को […]

विज्ञापन

बोकारो: नगर के सेक्टर चार ए, आवास संख्या 1113 निवासी महेश लाल व उनकी दूसरी पत्नी पुष्पा देवी के बीच चल रहा विवाद अब तुल पकड़ता जा रहा है. महिला कल्याण व विकास समिति के बैनर तले दर्जनों महिलाओं ने बुधवार को एसपी आवास के पास प्रदर्शन किया महिलाएं पुष्पा देवी व सुनील प्रकाश को गिरफ्तार करने की मांग कर रही थी.

एसपी को स्मार पत्र भी दिया गया. इसमें अभियुक्तों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गयी है. अभियुक्तों पर अविलंब कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में समिति द्वारा सड़क पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है.

समिति ने एसपी को बताया है कि पुष्पा देवी व सुनील प्रकाश की प्रताड़ना से तंग आकर महेश लाल की पुत्री अंजली कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अंजली के बयान पर सेक्टर चार थाना में अभियुक्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने का मामला भी दर्ज किया गया है. इसके बाद भी पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है. प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के लिये 10 दिनों का समय मांगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola