बोकारो : डिजिटल बैंकिंग पूरी तरह सुरक्षित : शाखा प्रबंधक

Updated at : 21 Oct 2018 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : डिजिटल बैंकिंग पूरी तरह सुरक्षित : शाखा प्रबंधक

बोकारो : जिला मुख्यालय स्थित डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 50 दिन में डेढ़ हजार से अधिक खाता धारियों का खाता खोला जा चुका है. बैंक के शाखा प्रबंधक प्रियंका कुमारी ने शनिवार को प्रभात खबर से बातचीत में बताया : देशभर के लोगों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन
बोकारो : जिला मुख्यालय स्थित डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 50 दिन में डेढ़ हजार से अधिक खाता धारियों का खाता खोला जा चुका है. बैंक के शाखा प्रबंधक प्रियंका कुमारी ने शनिवार को प्रभात खबर से बातचीत में बताया : देशभर के लोगों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक सितंबर को एक साथ देश भर में 1. 55 लाख बैंकों का ऑनलाइन उद्घाटन किया था.
सभी तरह का भुगतान : शाखा प्रबंधक ने कहा : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से खाताधारियों को डिजिटल बैंकिंग का लाभ मिलेगा. वह अपने खाते से किसी भी समय किसी भी बैंक में पैसे का स्थानांतरण कर सकते हैं. इसके अलावा सभी तरह का भुगतान भी इस खाते से किया जा सकेगा. इनमें बिजली, पानी, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच, इंश्योरेंस, स्कूल का फीस आदि शामिल है.
डिजिटल बैंकिंग का लाभ लें : कहा : फिलहाल जिला में आइपीपीबी की पांच शाखाएं परिचालन में हैं. दो दिन के बाद और 18 डाकघरों को आइपीपीबी सेवा से जोड़ दिया जायेगा. उन्होंने बोकारो जिला वासियों से अपील की कि वह इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपना खाता खुलवा कर डिजिटल बैंकिंग का लाभ लें.
आधार व पैन कार्ड के नंबरों की जरूरत
शाखा प्रबंधक ने कहा कि बोकारो शाखा में अब तक 1500 से अधिक खाताधारियों का खाता खोला जा चुका है. उन्होंने बताया कि खाता खोलने के लिए आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के नंबरों की जरूरत होती है. महज पांच मिनट में खाता खुल जाता है. इसके बाद खाताधारकों को एक क्यूआर कार्ड दिया जाता है जिसमें खाताधारकों का पूरा विवरण होता है.
एप से घर बैठे बैंकिंग का लाभ
उन्होंने कहा : इससे जुड़ने के बाद जीडीएस, पोस्टमैन कस्टमर केयर द्वारा निर्देशित खाताधारकों के घर पर जाकर पैसे का स्थानांतरण करायेंगे. यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है. निकासी के लिए आधार कार्ड का नंबर होना जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स एप को मोबाइल में डाउनलोड करके घर बैठे बैंकिंग का लाभ दिया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola