भारी मात्रा में बीयर व विदेशी शराब बरामद

जैनामोड़: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के वसंत बिहार कॉलोनी (स्टेशन मुहल्ला) के एक आवास में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने भारी मात्र में बीयर व विदेशी शराब बरामद किया है. मौके से अवैध शराब के कारोबारी स्टेशन मुहल्ला निवासी टिंकू जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली […]
जैनामोड़: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के वसंत बिहार कॉलोनी (स्टेशन मुहल्ला) के एक आवास में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने भारी मात्र में बीयर व विदेशी शराब बरामद किया है.
मौके से अवैध शराब के कारोबारी स्टेशन मुहल्ला निवासी टिंकू जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन मुहल्ला में एक व्यक्ति अवैध शराब का व्यवसाय कर रहा है.
अवैध तरीके से बीयर बार भी चला रहा है. इंस्पेक्टर के साथ विभाग के दारोगा प्रमोद कुमार व देवेंद्र नाथ पुलिस बल के साथ शनिवार को छापामारी करने पहुंचे. टिंकू के आवास पर छापामारी कर 20 पेटी हंटर बीयर, आठ पेटी गॉर्ड फादर बीयर, विदेशी शराब में छह पेटी एसी ब्लैक व 76 पीस देशी शराब का पाउच बरामद किया गया. इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में गत शनिवार को जबराइवाद में छापामारी कर 41 पेटी बीयर जब्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




