छात्रा के अपहरण के मामले में युवक दोषी करार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : स्थानीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने 15 वर्षीय एक छात्रा के अपहरण के मामले में शुक्रवार को एक युवक को दोषी करार दिया है. मुजरिम बिहार के वैशाली निवासी अजीत प्रकाश (25 वर्ष) है. सजा 10 सितंबर को सुनायी जायेगी. न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या […]
विज्ञापन
बोकारो : स्थानीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने 15 वर्षीय एक छात्रा के अपहरण के मामले में शुक्रवार को एक युवक को दोषी करार दिया है. मुजरिम बिहार के वैशाली निवासी अजीत प्रकाश (25 वर्ष) है. सजा 10 सितंबर को सुनायी जायेगी. न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 183/13 व बीएस सिटी थाना कांड संख्या 41/09 के तहत चल रहा है. सरकार की तरफ से इस मामले में विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने पीड़िता का पक्ष रखा.
कैसे हुई थी घटना : छात्रा 4 फरवरी 2009 को स्कूल जाने के लिए अपने बस स्टॉप पर खड़ी थी. इसी दौरान युवक आया और नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर दिल्ली चला गया. अजीत से छात्रा की पूर्व से जान पहचान थी. घटना के दौरान अजीत प्रकाश इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था. छात्रा जब स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की.
इस दौरान जानकारी मिली कि अजीत प्रकाश छात्रा को लेकर दिल्ली में है. इसके बाद छात्रा के परिजन दिल्ली पहुंचे. नौ फरवरी 2009 को छात्रा को दिल्ली से बरामद कर बोकारो ले आये. घटना की प्राथमिकी छात्रा के पिता ने दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










