अब मोबाइल पर इंटरनेट का भी उपयोग करेंगे अधिकारी

Updated at : 03 Jun 2014 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
अब मोबाइल पर इंटरनेट का भी उपयोग करेंगे अधिकारी

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. अब अधिकारी मोबाइल पर इंटरनेट का भी उपयोग कर सकते हैं. एक जून 2014 से लेकर 31 मई 2017 तक तीन वर्ष के लिए बीएसएनएल व सेल के बीच करार हुआ है. इस बार के करार में नया यह है कि अधिकारी इस बार मोबाइल […]

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. अब अधिकारी मोबाइल पर इंटरनेट का भी उपयोग कर सकते हैं. एक जून 2014 से लेकर 31 मई 2017 तक तीन वर्ष के लिए बीएसएनएल व सेल के बीच करार हुआ है.

इस बार के करार में नया यह है कि अधिकारी इस बार मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग भी कर सकते हैं. पहले यह सुविधा नहीं थी. लेकिन, अधिकारी एक जीबी तक ही इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही अगर किसी अधिकारी का मोबाइल तीन साल के अधिक पुराना हो गया है, तो वह नया मोबाइल खरीद सकता है. करार के तहत बीएसएल अधिकारियों को प्रबंधन की ओर से सीम कार्ड उपलब्ध कराया गया है.

इसमें अधिकारियों को वरीयता क्रम के अनुसार टॉक टाइम वैल्यू प्रतिमाह दी जाती है. एक माह के भीतर जब भी एक जीबी इंटरनेट का इस्तेमाल पूरा हो जायेगा, इंटरनेट की सुविधा मोबाइल से स्वत: समाप्त हो जायेगी. इंटरनेट की सुविधा के लिए अधिकारियों को पहले आवेदन करना होगा.

मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा बहाल करने के लिए एसोसिएशन लंबे समय से प्रयासरत था. अधिकारियों के मोबाइल पर यह सुविधा एक जीबी तक हीं उपलब्ध होगी. उसके बाद यह सुविधा स्वत: समाप्त हो जायेगी. मोबाइल का बील अनाप-शनाप न आये, इसके लिए ऐसा किया गया है. इसलिए अधिकारी मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग सोच-समझ कर करें.

एके सिंह, महासचिव सेफी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola