सदर अस्पताल : भरती होने के लिए करना होगा इंतजार

बोकारो : सदर अस्पताल में भरती होकर इलाज कराने के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा. जी हां, संवेदक ने सदर अस्पताल के ‘बी’ ब्लॉक विभाग को हैंड ओवर तो कर दिया है. लेकिन अभी भी फिनिशिंग बाकी है. सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर है. सदर अस्पताल में पानी की व्यवस्था पूरी तरह […]
बोकारो : सदर अस्पताल में भरती होकर इलाज कराने के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा. जी हां, संवेदक ने सदर अस्पताल के ‘बी’ ब्लॉक विभाग को हैंड ओवर तो कर दिया है. लेकिन अभी भी फिनिशिंग बाकी है. सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर है. सदर अस्पताल में पानी की व्यवस्था पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो पायी है. इस कारण अस्पताल में किसी भी प्रकार का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है.
मुख्यालय से दवा की आपूर्ति शुरू नहीं की गयी है. इस कारण अस्पताल में अभी तक स्लाइन उपलब्ध नहीं हो पाया है. हालांकि सदर अस्पताल के डीएस डॉ अजरुन प्रसाद ने सिविल सजर्न से स्लाइन की मांग की है, ताकि इमरजेंसी अवस्था में मरीज को तत्काल राहत पहुंचायी जा सके.
ब्लड बैंक खुलने में लगेगा समय : सदर अस्पताल प्रांगण में ब्लड बैंक भी खुलना है. परंतु तत्काल नहीं खुल सकता है. बैंक खोलने के पूर्व लाइसेंस के लिए आवेदन दिया जाता है. लेकिन सिविल सजर्न कार्यालय की ओर से अभी तक ब्लड बैंक के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




