बालू के बदले विकास करेगी कंपनी : संजय

Published at :01 Jun 2014 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बालू के बदले विकास करेगी कंपनी : संजय

बोकारो : बालू उठाव के बदले टाटा कंपनी भतुआ-रानीपोखर गांव का विकास करेगी. ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा दी जायेगी. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने का पानी व स्ट्रीट लाइट (सौर ऊर्जा) आदि शामिल है. क्षेत्र के इंटर पास शिक्षित युवा बेरोजगारों को माइनिंग ट्रेनिंग नि:शुल्क दी जायेगी. साथ ही गांवों में शौचालय की व्यवस्था की जायेगी. […]

विज्ञापन

बोकारो : बालू उठाव के बदले टाटा कंपनी भतुआ-रानीपोखर गांव का विकास करेगी. ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा दी जायेगी. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने का पानी व स्ट्रीट लाइट (सौर ऊर्जा) आदि शामिल है. क्षेत्र के इंटर पास शिक्षित युवा बेरोजगारों को माइनिंग ट्रेनिंग नि:शुल्क दी जायेगी. साथ ही गांवों में शौचालय की व्यवस्था की जायेगी.

इसकी देख-रेख ग्राम समिति करेगी. यह बातें टाटा स्टील कंपनी के झरिया डिवीजन जीएम संजय कुमार सिंह ने शनिवार को कही. दामोदर नदी से टाटा स्टील कंपनी प्रतिवर्ष चार लाख टन बालू का उठाव करेगी. इसको लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतुआ के प्रांगण में शनिवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद की लोक सुनवाई हुई. इसमें झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी, बोकारो जिला प्रशासन के पदाधिकारी, टाटा स्टील कंपनी के पदाधिकारी व भतुआ-रानीपोखर सहित सात गांव के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. सुनवाई के दौरान टाटा स्टील कंपनी के जीएम श्री सिंह ने कंपनी की प्राथमिकता गिनवायी.

किसी ने मांगा पानी, तो किसी ने रोजगार : ग्रामीणों ने भी अपनी बातें रखी. किसी ने रोजगार मांगा तो किसी ने पीने का पानी. भतुआ मुखिया मधु चंदा ने पीने का पानी और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की बात कही. इसके अलावा कदु लाल साहू, गौतम, भगवान कुमार साहू, उप मुखिया बबली मरांडी, नरेश महतो, आदिवासी महिला समिति की अध्यक्ष संपति सोरेन, महिला मंडल अध्यक्ष पंचावती देवी, कमला देवी, राम फल महतो, भागीरथ महतो, किरण कुमारी, पंसस पलानी देवी, वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी, सुखदेव महतो, सुनीता देवी, मिसिर रजवार, शंकर प्रसाद साहू आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखी.

ग्राम विकास समिति भतुआ ने टाटा कंपनी के जीएम संजय कुमार सिंह को भतुआ पंचायत में दामोदर नदी से पाइप लाइन के माध्यम से जल की व्यवस्था, भतुआ पंचायत के आमड़ाटांड़ टोला से धनबाद रोड (कंचनपुर रोड) तक सड़क निर्माण, बच्चों के लिए खेल का मैदान, सामुदायिक भवन का निर्माण सहित 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा. समिति सदस्य भगवान प्रसाद साहू ने जीएम से अपने मांगों पर गौर करने की बात कहीं. श्री सिंह ने मांगों पर पहल करने की बात कहीं. मांग पत्र सौंपने वालों में सुभाष महतो, नरेश महतो, रघुनाथ महतो, राजन महतो,वकील महतो आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola