उपचुनाव में राशि के दुरुपयोग पर अंकुश को निर्देश जारी

Updated:
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक एसके बंसल ने जारी किया फरमान बोकारो : गोमिया उप चुनाव के व्यय की निगरानी को पहुंचे व्यय प्रेक्षक एसके बंसल ने कार्रवाई शुरू कर दी. श्री बंसल ने आचार संहिता लागू होने के बाद 50 हजार रु से अधिक नगद लेकर चलने वालों के लिए निर्देश जारी किया है. 50 हजार रु […]

विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक एसके बंसल ने जारी किया फरमान

बोकारो : गोमिया उप चुनाव के व्यय की निगरानी को पहुंचे व्यय प्रेक्षक एसके बंसल ने कार्रवाई शुरू कर दी. श्री बंसल ने आचार संहिता लागू होने के बाद 50 हजार रु से अधिक नगद लेकर चलने वालों के लिए निर्देश जारी किया है. 50 हजार रु कैश लेकर चलने वाले को राशि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज का प्रमाणित दस्तावेज साथ रखना होगा.
निर्देश जारी : व्यय प्रेक्षक ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश किया है कि जांच के दौरान यदि 50 हजार रु से अधिक नगद या दस हजार रु से अधिक की चुनाव सामग्री जैसे ड्रग, शराब, हथियार, आर्म्स या गिफ्ट आइटम बिना किसी उचित दस्तावेजों के पाये जाने पर उन्हें जब्त किया जा सकता है. यदि नगद दस लाख रु से अधिक है तो उक्त राशि आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंपी जायेगी. गोमिया विधानसभा उप चुनाव, 2018 के मद्देनजर गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता 27 अप्रैल से ही लागू कर दी गयी.
पकड़ में आये कई मामले
जांच के क्रम में 17 मई को दो वाहनों में 50-50 (पच्चास-पच्चास) हजार रु की नगद राशि बिना कागजात/प्रमाण पत्र के पायी गयी. उसे उचित कार्रवाई के लिए तेनुघाट उप कोषागार में जमा करा दिया गया है. गोमिया थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक वाहन में 21 दरी जब्त की गयी है, जो मतदाताओं के बीच वितरण करने के लिए लाये जा रहे थे.
जांच के लिए बनी 36 चेकपोस्ट
जांच के लिए 36 चेक पोस्ट बनाये गये हैं. फ्लाइंग स्क्वॅड व स्टेटिक सर्विलांस की तीन-तीन टीम बनायी गयी है. उक्त टीमें जिला पुलिस बल के सहयोग से गोमिया विधानसभा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही हैं.
जो विकास 20 साल में नहीं हुआ वह डेढ़ साल में होगा : चंद्रप्रकाश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola