बोकारो : पेड़ पर चढ़ कर शराबी ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चास : चास गुरुद्वारा कॉलोनी के पास मंगलवार को एक शराबी एक पेड़ की ऊपर की डाल पर चढ़ गया और डर से चिल्लाने लगा. गुजरने वाले लोगों ने की सूचना पर चास पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची. शराबी को उतारने के लिए पुलिस एक घंटे तक प्रयास करती रही. कोई पेड़ पर चढ़ने का […]

विज्ञापन

चास : चास गुरुद्वारा कॉलोनी के पास मंगलवार को एक शराबी एक पेड़ की ऊपर की डाल पर चढ़ गया और डर से चिल्लाने लगा. गुजरने वाले लोगों ने की सूचना पर चास पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची.

शराबी को उतारने के लिए पुलिस एक घंटे तक प्रयास करती रही. कोई पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करता तो वह पेड़ के और ऊपर चढ़ जाता और कूदने की धमकी देता. इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी बुलाया, लेकिन उसे भी खाली हाथ लौटना पड़ा. लोगों को डर था कि पता नहीं कब वह गिर जाये. आखिरकार शराबी के परिजन पहुंचे. काफी मान-मनौव्वल के बाद वह खुद नीचे उतरने को तैयार हुआ. उतरने के दौरान वह कई बार पेड़ पर फिसल भी गया. आखिरकार किसी तरह उतरा तो हाथ जोड़ कर माफी मांगने लगा. पुलिस ने दुबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर उसे परिजनों के साथ जाने दिया. शराबी व्यक्ति गुरुद्वारा कॉलोनी में किराये के मकान पर रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola