सेक्टर-1 बी में मारपीट का परस्पर विरोधी मामला दर्ज
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर एक बी धोबी मोहल्ला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों तरफ से परस्पर विरोधी मामला गुरुवार को स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया है. धोबी मोहल्ला निवासी श्याम सुंदर रजक ने मोहल्ले के ही प्रताप कुमार, प्रदीप कुमार, प्रताप […]
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर एक बी धोबी मोहल्ला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों तरफ से परस्पर विरोधी मामला गुरुवार को स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया है. धोबी मोहल्ला निवासी श्याम सुंदर रजक ने मोहल्ले के ही प्रताप कुमार, प्रदीप कुमार, प्रताप के फुफेरा भाई, अरुण रजक व लक्ष्मी देवी को अभियुक्त बनाया गया है. श्री रजत के अनुसार, वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ छेड़खानी की शिकायत करने अभियुक्त के घर गये थे.
इसी बात पर अभियुक्तों ने लाठी-डंडा व हथौड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया. घटना में मनदीप का सिर फूट गया, मनदीप की जेब से भी अभियुक्तों ने 1300 रुपया नकद छीन लिया. परस्पर विरोधी मामला प्रदीप कुमार ने दर्ज कराया है. इस मामले में संदीप कुमार, श्याम सुंदर रजक व सुन्नी देवी को अभियुक्त बनाया गया है. अभियुक्तों ने प्रदीप कुमार के घर में प्रवेश कर गाली-गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम देकर उनकी माता को जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में प्रदीप की माता का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










