मजदूर समस्या को लेकर होगा आंदोलन : कमांडो
बोकारो : बीएसएल समेत सभी पीएसयू इकाई में आउटसोर्सिंग के नाम पर मजदूरों का दोहन हो रहा है. एक हाथ से वेतन दिया जाता है, तो दूसरे हाथ से डरा धमका कर पैसा छीन लिया जाता है. यह बात इंटक (चौधरी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर कमांडो ने कही. सोमवार को सेक्टर 12 स्थित […]
बोकारो : बीएसएल समेत सभी पीएसयू इकाई में आउटसोर्सिंग के नाम पर मजदूरों का दोहन हो रहा है. एक हाथ से वेतन दिया जाता है, तो दूसरे हाथ से डरा धमका कर पैसा छीन लिया जाता है. यह बात इंटक (चौधरी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर कमांडो ने कही. सोमवार को सेक्टर 12 स्थित इंटक कार्यालय में श्री कमांडो प्रेस से बात कर रहे थे. कहा : मजदूरों की समस्या को लेकर बोकारो में आंदोलन किया जायेगा. इसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जायेगी. असंगठित मजदूरों की आवाज को इंटक मजबूती देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










