अनिल कुमार चौधरी होंगे सेल के नये चेयरमैन

Updated:
विज्ञापन

लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीइएसबी) ने किया चयन साक्षात्कार में शामिल हुए थे सेल सहित विभिन्न कंपनी के पांच अधिकारी बोकारो : अनिल कुमार चौधरी सेल के नये चेयरमैन होंगे. लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीएसइबी) की ओर से लिए गये साक्षात्कार में श्री चौधरी का चयन किया गया. साक्षात्कार में विभिन्न कंपनी के पांच अधिकारी […]

विज्ञापन

लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीइएसबी) ने किया चयन

साक्षात्कार में शामिल हुए थे सेल सहित विभिन्न कंपनी के पांच अधिकारी
बोकारो : अनिल कुमार चौधरी सेल के नये चेयरमैन होंगे. लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीएसइबी) की ओर से लिए गये साक्षात्कार में श्री चौधरी का चयन किया गया. साक्षात्कार में विभिन्न कंपनी के पांच अधिकारी शामिल हुए थे. साक्षात्कार एक मार्च को दिल्ली में हुआ था. बोर्ड ने श्री चौधरी का नाम आगे कर दिया है. वर्तमान चेयरमैन पीके सिंह जून 2018 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इसके बाद श्री चौधरी चेयरमैन का पदभार संभालेंगे.
ये हुए थे साक्षात्कार में शामिल : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक (फाइनांस) अनिल कुमार चौधरी, एमओआइएल लिमिटेड के निदेशक तन्मय कुमार पटनायक, सेल के इडी आलोक सहाय, सेल के निदेशक (कॉमर्शियल) सोमा मंडल व सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के चेयरमैन सह एमडी नलिन सिंघल साक्षात्कार में शामिल हुए थे. बोर्ड की ओर से एकांकी रूप से लिये गये साक्षात्कार में श्री चौधरी को प्रथम स्थान मिला.
बीएसएल के पीआर सीनियर मैनेजर का तबादला : बोकारो इस्पात संयंत्र के पब्लिक रिलेशन विभाग के सीनियर मैनेजर विनय आनंद का तबादला कर दिया गया. विनय आनंद को बीएसएल के कॉन्ट्रेक्ट सेल वर्क्स में स्थानांतरित किया गया है. वहीं कॉन्ट्रेक्ट सेल वर्क्स में कार्यरत नवनीत कुमार का तबादला सी एंड आइटी में कर दिया गया.
प्लांट परिसर में पौधरोपण
बीएसएल व टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएल में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान की शुरुआत इडी एसके सिंह व इडी आरसी श्रीवास्तव ने शनिवार को पौध रोपण कर की. मौके पर महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह, महाप्रबंधक (विद्युत) एम भुजबल, महाप्रबंधक (आयरन) बीपी सिन्हा, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) ए कुमार, महाप्रबंधक (यातायात) एन कुमार, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. श्री सिंह व श्री श्रीवास्तव ने हर इस्पातकर्मी से सेवानिवृत्ति के दिन पौध रोपण कर प्लांट की हरियाली बरकरार रखने का आह्वान किया. अभियान की पहली कड़ी में 300 पौधे लगाये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola