छह तक होगा अधिकारियों के पीआरपी बकाया का भुगतान

Updated:
विज्ञापन

बीएसएल सहित सेल के अधिकारियों को मिलेगा लाभ पीआरपी बकाया की अंतिम किस्त 25 प्रतिशत का होगा भुगतान बोकारो : बीएसएल समेत सेल के अधिकारियों के बकाया पीआरपी का भुगतान छह मार्च तक होगा. 2013-14 व 2014-15 के बकाया पीआरपी की अंतिम किस्त का भुगतान किया जायेगा. अंतिम किस्त में 25 प्रतिशत राशि का भुगतान […]

विज्ञापन

बीएसएल सहित सेल के अधिकारियों को मिलेगा लाभ

पीआरपी बकाया की अंतिम किस्त 25 प्रतिशत का होगा भुगतान
बोकारो : बीएसएल समेत सेल के अधिकारियों के बकाया पीआरपी का भुगतान छह मार्च तक होगा. 2013-14 व 2014-15 के बकाया पीआरपी की अंतिम किस्त का भुगतान किया जायेगा. अंतिम किस्त में 25 प्रतिशत राशि का भुगतान होगा. जबकि 75 प्रतिशत बकाया का भुगतान पिछले साल ही हो चुका है. एक मार्च को इस संबंध में सेल प्रबंधन की ओर से सर्कूलर जारी कर दिया गया है. 2013-14 व 2014-15 के पीआरपी भुगतान में इंसेंटिव रिवार्ड में मिली राशि को घटाया जायेगा. इस हाल में यदि रिवार्ड की राशि ज्यादा हो जाती है, तो अधिकारियों से राशि रिकवरी भी की जायेगी. रिकवरी सैलरी या फाइनल सेटलमेंट के आधार पर होगी.
इंसेंटिव रिकवरी पर रोक लगाने की कोशिश : सेफी व बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) इंसेंटिव रिकवरी पर फिलहाल रोक लगाने की कोशिश कर रहा है. बोसा के अध्यक्ष एके सिंह ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों के पीआरपी व रिकवरी की राशि यदि बराबर है, तो रिकवरी की जा सकती है. लेकिन रिवार्ड इंसेंटिव की राशि ज्यादा हो, तो रिकवरी पर फिलहाल रोक लगायी जानी चाहिए. कोशिश यह भी होगी कि रिकवरी राशि को माफ हो जाये. प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए. इससे अधिकारियों का मनोबल ऊंचा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola