पीड़ितों की मददगार साबित हो रही बोकारो पुलिस की ऑनलाइन सेवा

Updated:
विज्ञापन

अजय सिंह तीन ऑनलाइन सेवाओं से 2524 मामलों का निष्पादन बोकारो : आम लोगों को घर बैठे न्याय दिलाने के लिये बोकारो पुलिस के द्वारा कई ऑन लाइन सेवा की शुरुआत की है़ ऑन लाइन सेवा का मकसद पीड़ित पक्ष को थाना का चक्कर लगाये बिना त्वरित न्याय दिलाना है़ गत एक वर्षों के दौरान […]

विज्ञापन
अजय सिंह
तीन ऑनलाइन सेवाओं से 2524 मामलों का निष्पादन
बोकारो : आम लोगों को घर बैठे न्याय दिलाने के लिये बोकारो पुलिस के द्वारा कई ऑन लाइन सेवा की शुरुआत की है़ ऑन लाइन सेवा का मकसद पीड़ित पक्ष को थाना का चक्कर लगाये बिना त्वरित न्याय दिलाना है़
गत एक वर्षों के दौरान बोकारो पुलिस ने आम लोगों के लिये डायल 100 सेवा, महिला व युवती की सुरक्षा के लिये शक्ति ऐप व थाना में केस या सनहा दर्ज कराने गये लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हैलो पुलिस सेवा की शुरुआत की है़ पूरे झारखंड में हैलो पुलिस सेवा का लाभ केवल बोकारो जिला के लोगों को मिल रहा है़
केस पर रहती है वरीय अधिकारी की नजर : बोकारो पुलिस की उक्त तीनों सेवा का लाभ गत 22 फरवरी तक कुल 2524 लोगों को मिल चुका है़ मतलब यह हुआ कि 2524 लोगों ने घर बैठे ऑन लाइन सेवा के तहत शिकायत दर्ज करा अपनी समस्या का निबटारा कराया़ उक्त सभी सेवा की खास बात यह है कि इसके तहत दर्ज हुई शिकायत व कार्रवाई पर जिले के एसपी, डीएसपी समेत वरीय पदाधिकारी की नजर रहती है़
अधिकतम एक सप्ताह व पंद्रह दिन के अंदर पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई कर वरीय अधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी पड़ती है़ ऐसा नहीं करने पर केस के आइओ या संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है़ इस कारण कोई भी पुलिस पदाधिकारी अपने केस के जिम्मेवारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता़
पुलिस मुख्यालय से कंट्रोल होता है डायल 100
डायल 100 सेवा झारखंड में कई वर्षों से कार्यरत है़ं कुछ वर्ष पूर्व तक इस सेवा के तहत अधिकतर फर्जी कॉल व सूचनाएं आती थी़ उक्त सेवा का इस्तेमाल करने पर लोगों को कोई खास फायदा नहीं मिलता था़ थक-हार कर लोगों को विशेष परिस्थिति में थाना का ही चक्कर लगाना पड़ता था़
कुछ माह पूर्व सरकार ने उक्त सेवा के तहत झारखंड के सभी जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय रांची से जोड़ दिया़ डायल 100 सेवा के लिए राज्य के सभी जिला पुलिस का मुख्यालय रांची में बनाया गया है़ इस सेवा के तहत 100 डायल कर दर्ज कराये गये शिकायत पर अब सीधे पुलिस मुख्यालय की नजर रहती है़ किसी भी जिला से कॉल करने पर उक्त कॉल पुलिस मुख्यालय रांची में रिसीव होता है़
पुलिस मुख्यालय उक्त कॉल से दी गयी जानकारी संबंधित जिला पुलिस के कंट्रोल रूम में फॉरवर्ड कर कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश देता है़ संबंधित पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट जिला कंट्रोल रूम को सौंपते है़ं जिला कंट्रोल रूम से तुरंत कार्रवाई के संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया जाता है़ तब संबंधित पुलिस अधिकारी का उक्त टास्क समाप्त होता है़ गत 25 जनवरी से 22 जनवरी तक डायल 100 सेवा से 263 शिकायतें दर्ज की गयी़ कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है़ सभी का निष्पादन कर दिया गया़
महिलाओं की सुरक्षा का ढाल है शक्ति ऐप
रांची व जमशेदपुर के बाद लगभग छह माह पूर्व बोकारो पुलिस के द्वारा शक्ति ऐप सेवा की शुरुआत की गयी थी़ इस ऐप को महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर तैयार किया गया है़ ऐप का लाभ लेने के लिण् एंड्रायड मोबाइल फोन का होना आवश्यक है़
कोई भी महिला इस ऐप को गुगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रायड मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकती है़ छेड़खानी, महिला अपराध या किसी भी आपात स्थिति में महिला या युवती अपने मोबाइल फोन पर कार्यरत उक्त एप्लीकेशन पर क्लिक बटन दबा कर अपना लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम को दे सकती है़ महिला द्वारा एप्लीकेशन पर क्लिक का बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम में सायरन बजने लगेगा़
इसके बाद कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस कर्मी जीपीएस सिस्टम के जरीये महिला के लोकेशन का पता लगाकर पीसीआर वाहन को घटना स्थल पर रवाना करते है़ अधिकतम दस से पंद्रह मिनट के अंदर पुलिस अधिकारी को घटना स्थल पर पहुंच कर महिला की सहायता कर कंट्रोल रूम को रिपोर्ट भेजनी पड़ती है़
इस सेवा के प्रति बोकारो की महिलाएं धीरे-धीरे जागरूक हो रही है़ गत 25 जनवरी से 22 फरवरी तक 26 महिलाओं व युवतियों ने इस सेवा का इस्तेमाल किया. इसमें 22 महिलाओं ने शक्ति ऐप पर बटन दबा कर केवल इस सेवा की जांच की़ चार महिलाओं ने विशेष परिस्थिति में इस सेवा के तहत पुलिस की मदद ली़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola