बाइक सवार उचक्कों ने उकरीद मोड़ में महिला से बैग झपटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र में उकरीद मोड़ के समीप बाइक सवार उचक्कों ने मंगलवार को रात लगभग 8.30 बजे बाइक सवार महिला से बैग झपट लिया. बैग में दो हजार रुपये और दो मोबाइल थे. कसमार प्लस टू हाइ स्कूल के शिक्षक डॉ अवनीश कुमार अपनी पत्नी स्वर्णलता और तीन वर्षीय बच्चे के साथ […]
विज्ञापन
बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र में उकरीद मोड़ के समीप बाइक सवार उचक्कों ने मंगलवार को रात लगभग 8.30 बजे बाइक सवार महिला से बैग झपट लिया. बैग में दो हजार रुपये और दो मोबाइल थे.
कसमार प्लस टू हाइ स्कूल के शिक्षक डॉ अवनीश कुमार अपनी पत्नी स्वर्णलता और तीन वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से सिटी सेंटर से मनमोहन को-ऑपरेटिव स्थित आवास लौट रहे थे.
उकरीद मोड़ के समीप काला रंग की एक बाइक पर सवार तीन उचक्कों ने उनकी पत्नी के कंधे से बैग झपट लिया और तेजी से सेक्टर 12 की ओर भाग गये. शिक्षक ने सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










