चाय की चुस्की के साथ उद्यमियों ने सुनायी समस्या इज ऑफ डुइंग बिजनेस

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : शुक्रवार को बोकारो डीसी सह जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक राय महिमापत रे ने उद्यमियों के साथ टी पार्टी आयोजित की. डीसी बंगला में आयोजित टी पार्टी में उद्यमियों के उद्योग चलाने व स्थापित करने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की. वहीं समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया. डीसी ने कहा : […]

विज्ञापन

बोकारो : शुक्रवार को बोकारो डीसी सह जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक राय महिमापत रे ने उद्यमियों के साथ टी पार्टी आयोजित की. डीसी बंगला में आयोजित टी पार्टी में उद्यमियों के उद्योग चलाने व स्थापित करने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की. वहीं समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया. डीसी ने कहा : उद्योग स्थापित करने के लिए प्रशासन हर संभव मदद करेगा. अन्य विभागों से भरपूर सहयोग मिलेगा. उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा. टी पार्टी में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित्त) आर कृष्णस्वामी, ओएनजीसी के सीजीएम नवीन चंद्र पांडेय, इलेक्ट्रोस्टील के सीइओ सुनील कत्याल, डाल्मिया सिमेंट, बीपीएससीएल के सीइओ के हरिहरन, भारत पेट्रोलियम, हिंडाल्को, अशर्फी अस्पताल के अलावा बियाडा के लगभग 100 उद्यमियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola