तबादले के नाम पर पुलिस अधिकारियों का किया जा रहा है शोषण : योगेंद्र सिंह

Updated:
विज्ञापन

पुलिस एसो. प्रांतीय अध्यक्ष ने बोकारो शाखा के पदाधिकारियों के साथ की बैठक 21 तक ठोस स्थानांतरण नीति नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी बोकारो : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित पुलिस क्लब में झारखंड पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा के पदाधिकारियों व अन्य पुलिस […]

विज्ञापन

पुलिस एसो. प्रांतीय अध्यक्ष ने बोकारो शाखा के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

21 तक ठोस स्थानांतरण नीति नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी
बोकारो : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित पुलिस क्लब में झारखंड पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा के पदाधिकारियों व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण उनके कार्यकाल तक स्थगित रहेगा़ इस संबंध में मुख्यालय ने बात मान ली है़ सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के तबादला के लिए सरकार द्वारा कोई नीति तैयार नहीं की गयी है़ रांची में बैठे वरीय पदाधिकारी की जब इच्छा होती है, तबादला कर देते है़ं पैरवी वाले अधिकारी एक के बाद एक अच्छे जिला में पदस्थापित होते हैं.
जिन पुलिस पदाधिकारियों की पैरवी नहीं होती है, उन्हें उग्रवाद प्रभावित जिला भेज दिया जाता है़ 21 जनवरी तक सरकार तबादला के संबंध में ठोस रणनीति तैयार करें. ऐसा नहीं हुआ तो रांची में 21 जनवरी को बैठक कर राज्य स्तर पर आंदोलन का निर्णय लिया जायेगा़
मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अपनी समस्या सुनाते हुए कहा कि न्यायालय में केस डायरी जमा करने में काफी संख्या में जेरॉक्स और टंकित दैनिकी देनी पड़ती है़ इस पर आने वाला खर्च भी हमें ही वहन करना पड़ता है़ प्रांतिय अध्यक्ष ने इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि न्यायालय में जमा होने वाले कागजात का खर्च सरकारी स्तर पर करने का निर्देश दे़ं पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इस समस्या का निराकरण आवश्यक है़
समय पर मिले आर्थिक प्रमोशन : श्री सिंह ने कहा कि नियमित रूप से बोर्ड की बैठक हो, ताकि पुलिस अधिकारियों का आर्थिक प्रमोशन समय से हो सके़ जिला व क्षेत्रीय स्तर पर बोर्ड नहीं होने के कारण प्रमोशन लंबित है़
मेट्रो सिटी का मिले फायदा : श्री सिंह ने कहा कि बोकारो जिला मेट्रो सिटी में शामिल हो चुका है. लेकिन शहरी क्षेत्र में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है़ वरीय अधिकारियों को बोकारो के शहरी क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधिकारियों को इसका आर्थिक फायदा मिलना चाहिए.
मिले मोबाइल का खर्च : श्री सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर विधि-व्यवस्था संधारण व केस का अनुसंधान करते है़ं सरकार द्वारा कोई मोबाइल खर्च नहीं दिया जाता है़ विधि-व्यवस्था व थाना की ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को मोबाइल खर्च मिलना चाहिए.
बैठक में ये थे मुख्य रूप से उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पराज ओझा, सचिव बन्ने उरांव, संयुक्त सचिव शिव लाल टुडू, कोषाध्यक्ष विजय शंकर दूबे, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंटू कुमार, राजीव कुमार, चंद्र मोहन हांसदा, राजेश कुजूर आदि उपस्थित थे़
बोकारो पुलिस का ‘विजन-2018’ तैयार, तय की गयीं प्राथमिकताएं
कोयला क्षेत्र बोकारो के डीआइजी प्रभात कुमार और एसपी कार्तिक एस ने मंगलवार को कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में जिला के डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर बोकारो पुलिस का विजन 2018 तैयार किया़ डीआइजी ने बताया कि जिले में संगठित अपराध व उग्रवाद काे पूर्ण रूप खत्म करने के लिए बोकारो पुलिस का विजन 2018 तैयार किया गया है़ वामपंथी उग्रवादी संगठनों को जड़ से समाप्त करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जायेगा.
जिले में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को सजा दिलाने का ग्राफ बढ़ा कर 62 प्रतिशत तक किया जायेगा़ नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को सूचना के विरुद्ध प्रतिक्रियात्मक कार्य करने की अवधि में कमी लाना होगा, ताकि घटना के बाद पुलिस कार्रवाई का समय कम हो सके़ कोई भी पुलिस अधिकारी कांड दर्ज करने में आनाकानी नहीं करेगा़ आम लोगों के साथ पुलिस मैत्री संबंध बनायेगी़ यातायात व्यवस्था को सुचारु करने व दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में काम होगा. सभी थानाें में साफ-सफाई होगी. बच्चों व महिलाओं को शत-प्रतिशत सुरक्षा दी जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola