तीन एयर बैग में जेवरात लेकर भागे थे अपराधी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरी में शामिल थे हसन चिकना और उसके छह साथी, टेंपो से चोरी का माल लेकर गये थे धनबाद रास्ते में हसन चिकना ने पांच साथियों को कुछ जेवर और नकद देकर उतार दिया था बोकारो : एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के लॉकरों को काट कर की गयी करोड़ों रुपये की संपत्ति की हुई चोरी […]
विज्ञापन
चोरी में शामिल थे हसन चिकना और उसके छह साथी, टेंपो से चोरी का माल लेकर गये थे धनबाद
रास्ते में हसन चिकना ने पांच साथियों को कुछ जेवर और नकद देकर उतार दिया था
बोकारो : एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के लॉकरों को काट कर की गयी करोड़ों रुपये की संपत्ति की हुई चोरी के मामले में पुलिस को प्रतिदिन नयी-नयी जानकारी मिल रही है़ साहेबगंज से गिरफ्तार हसन चिकना गिरोह के दो सदस्यों से बोकारो पुलिस के अधिकारियों ने वहां जाकर पूछताछ की है़ पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि चोरी में गिरोह के सात सदस्य शामिल थे. 25 दिसंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे से सुबह लगभग साढ़े चार बजे तक वह लोग बैंक में थे. बैंक के 76 लॉकरों को गैस कटर से काटने के बाद करोड़ों रुपये का जेवरात तीन एयर बैग में रख कर बैंक की कटी हुई खिड़की से ही बाहर निकाले गये थे. बैग के ऊपरी भाग में कपड़े रख दिये थे, ताकि रास्ते में जांच हुई तो वह लाेग पकड़े ना जाये.
इसके बाद चोरी का माल लेकर टेंपो से धनबाद गये थे. रास्ते में हसन चिकना ने अपने पांच साथियों को करकेंद और धनबाद के अन्य स्थानों पर चोरी के नगद रुपये व कुछ जेवरात देकर उतार दिया. उसने अन्य साथियों को विश्वास दिलाया कि चोरी में मिले जेवरात का मिलान कर सभी में बराबर बंटवारा एक-दो दिन के अंदर कर दिया जायेगा़
कई ठिकानों पर हुई छापेमारी : गिरफ्तार किये गये हसन चिकना गिरोह के दो सदस्य पुलिस को अपने अन्य ठिकाने पर भी ले गये, लेकिन जेवरात बरामद करने व हसन चिकना को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है. गिरफ्तार सदस्यों के पास से मिले जेवरात काफी कम है़ फिलहाल उक्त दोनों को लेकर पुलिस हसन चिकना के अन्य ठिकानों पर छापामारी कर रही है़ हसन चिकना लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है़
एसपी से मिले लॉकर होल्डर्स
इधर, बैंक लॉकर चोरी कांड के पीड़ित लोग मंगलवार को बोकारो एसपी से उनके कार्यालय कक्ष में मिले और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की़ एसपी ने यथाशीघ्र मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है़ एसपी ने लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










