कल्याण विभाग के छात्रावास में चलेगा इंद्रधनुष आवासीय विद्यालय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के तर्ज पर दी जायेंगी सभी सुविधाएं चास : कल्याण विभाग की ओर से निर्मित सेक्टर दो स्थित छात्रावास में जरीडीह इंद्रधनुष आवासीय विद्यालय का संचालन किया जायेगा. इसी छात्रावास परिसर में नक्सल प्रभावित बच्चों के लिये अलग से आवासीय स्कूल चलाया जायेगा. कल्याण विभाग की ओर से छात्रावास का स्थानांतरण बोकारो […]
विज्ञापन
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के तर्ज पर दी जायेंगी सभी सुविधाएं
चास : कल्याण विभाग की ओर से निर्मित सेक्टर दो स्थित छात्रावास में जरीडीह इंद्रधनुष आवासीय विद्यालय का संचालन किया जायेगा. इसी छात्रावास परिसर में नक्सल प्रभावित बच्चों के लिये अलग से आवासीय स्कूल चलाया जायेगा. कल्याण विभाग की ओर से छात्रावास का स्थानांतरण बोकारो डीसी के निर्देशानुसार शिक्षा परियोजना बोकारो को कर दिया गया है. भवन निर्माण विभाग छात्रावास की मरम्मत कार्य करा रहा है. कार्य पूरा होते ही विद्यालय का स्थानांतरण कर दिया जायेगा.
इसके बाद आवासीय विद्यालय शुरू किया जायेगा. मंगलवार को शिक्षा परियोजना की एडीपीओ ज्योति खलखो ने बताया कि जनवरी माह में ही छात्रावास परिसर में इंद्रधनुष आवासीय विद्यालय का स्थानांतरण कर दिया जायेगा. कहा कि इंद्रधनुष आवासीय विद्यालय में 100 विद्यार्थियों की सीट उपलब्ध है. बालक व बालिका को अलग-अलग रखा जायेगा. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बालकों को ही इस विद्यालय में शिक्षा व आवासीय सुविधा दी जायेगी. उन्होंने बताया कि अन्य जिले के भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों का दाखिला होगा. इस विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के तर्ज पर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










