चिह्नित किये गये ओडी स्पॉट में फैली है गंदगी

Updated:
विज्ञापन

चास : चास नगर निगम क्षेत्र में 18 ओडी (खुले में शौच मुक्त) स्पॉट चिह्नित किये गये हैं. इनका निरीक्षण करने क्वालिटी कंट्रोल ऑफ नयी दिल्ली की टीम एक जनवरी को आ रही है. इसको लेकर निगम की ओर से बीते 15 दिनों से विशेष तैयारी की गयी है. क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया. […]

विज्ञापन

चास : चास नगर निगम क्षेत्र में 18 ओडी (खुले में शौच मुक्त) स्पॉट चिह्नित किये गये हैं. इनका निरीक्षण करने क्वालिटी कंट्रोल ऑफ नयी दिल्ली की टीम एक जनवरी को आ रही है. इसको लेकर निगम की ओर से बीते 15 दिनों से विशेष तैयारी की गयी है. क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया. ओडी स्पॉट की निगरानी निगम की ओर से अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम कर रही है. चास एसडीएम की ओर से यहां धारा 133 लागू की गयी है. लेकिन तस्वीर का एक पहलू यह भी है कि इन क्षेत्रों में कई जगह गंदगी का अंबार पड़ा है.

इधर, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि टीम के निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए ओडी स्पॉट क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गयी है. निगम की ओर से गठित टीम निगरानी कर रही है. रविवार को निगम कर्मियों की ओर से वार्ड 24 के माइथान में खुले में शौच कर रहे विनोद कुमार को पकड़ा गया. उससे 500 रुपये जुर्माना वसूला गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

ये हैं ओडी स्पॉट : भोलुर बांध क्षेत्र, हरिमंदिर तालाब, इस्पात कॉलोनी गोउर बांध, महतो तालाब भगवती कॉलोनी, सिंगारीजोरिया, गरगा नदी भर्रा, भलसुंधा तालाब, गरगा नदी माइथान, गरगा नदी गाय घाट, चास जेल के पास, ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल के पास, सांगजोरी तालाब, तुरी मुहल्ला आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola