पैक्स अध्यक्षों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

पेटरवार : पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में नावार्ड बोकारो के सौजन्य से पैक्स अध्यक्षों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शनिवार को हुआ. उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वरीय वैज्ञानिक उदय कुमार सिंह, डीडीएम नावार्ड अजय कुमार साहू व बेरमो के सहायक निबंधक पदाधिकारी देवनारायण रविदास […]

विज्ञापन

पेटरवार : पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में नावार्ड बोकारो के सौजन्य से पैक्स अध्यक्षों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शनिवार को हुआ. उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वरीय वैज्ञानिक उदय कुमार सिंह, डीडीएम नावार्ड अजय कुमार साहू व बेरमो के सहायक निबंधक पदाधिकारी देवनारायण रविदास ने संयुक्त रूप से किया. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पेटरवार, कसमार, जरीडीह, बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा व गोमिया प्रखंडों से प्रगतिशील पैक्स के 50 अध्यक्षों ने भाग लिया़ वरीय वैज्ञानिक उदय कुमार सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने खेती के लिए जमीन की मिट्टी उपजाऊ करने का तरीका भी बताया.

बोकारो के डीडीएम नावार्ड अजय कुमार साहू ने पैक्स को सुचारु रूप से संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश पैक्स अध्यक्षों को दिया़ अंकेक्षण पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद ने पैक्स का ऑडिट के विषय पर विस्तार से चर्चा की़ बेरमो के सहायक निबंधक पदाधिकारी देवनारायण रविदास ने पैक्स अध्यक्षों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए आवश्यक सुझाव व मार्ग दर्शन दिया़ जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी़ मौके पर बेरमो अनुमंडल अंकेक्षक पदाधिकारी केदार नाथ चौधरी, जरीडीह के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार, वरीय अंकेक्षक रामनाथ प्रसाद, कृष्णामूर्ति जायसवाल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola