कर्नाटक से बोकारो वापसी के क्रम में मेडिकल की छात्रा गायब, अपहरण की आशंका

Updated:
विज्ञापन

परिजन अपहरण की आशंका से पहुंचे चास थाना पुत्री को बचाने की लगायी गुहार चास : चास थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी एक पिता ने अपनी 24 वर्षीया पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए चास थाना में आवेदन दिया है. इसपर चास पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है. पिता ने […]

विज्ञापन

परिजन अपहरण की आशंका से पहुंचे चास थाना

पुत्री को बचाने की लगायी गुहार
चास : चास थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी एक पिता ने अपनी 24 वर्षीया पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए चास थाना में आवेदन दिया है. इसपर चास पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है. पिता ने आवेदन में बताया : उनकी पुत्री दिव्यांग है. वह कर्नाटक के वेल्लारी स्थित विजय नगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है. वह 22 दिसंबर को वेल्लारी से ट्रेन से बोकारो के लिए रवाना हुई थी. इसकी सूचना पुत्री ने फोन पर दी थी. लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद वह घर नहीं पहुंची थी. पिता ने बताया : 27 दिसंबर को राहुल नामक एक अज्ञात युवक ने फोन कर उनकी पुत्री उसके कब्जे में होने की जानकारी दी.
उसने पुत्री के साथ निकाह करने की बात कह फोन काट दिया. उन्होंने पुन: युवक को फोन किया और जानकारी मांगी, तो उन्हें पटना आने को कहा गया. इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया. 29 दिसंबर को नजमा ने फोन कर उन्हें बिहार के हरनौत में होने की सूचना दी. साथ ही अपहरणकर्ता का नाम विवेक कुमार साव व उसके पिता का नाम हीरालाल साव बताते हुए खुद को बचाने की गुहार लगायी. इसके बाद पुन: मोबाइल बंद हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola