झारखंड अंडर 17 के लिए 30 फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन

Updated:
विज्ञापन

मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में मिलेगा प्रशिक्षण बोकारो : झारखंड राज्य अंडर 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन ट्रायल का समापन शनिवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ. स्किल व खेल प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न जिला से आए खिलाड़ियों का चयन किया गया. बीसीराय ट्राॅफी अंडर 17 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन […]

विज्ञापन

मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में मिलेगा प्रशिक्षण

बोकारो : झारखंड राज्य अंडर 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन ट्रायल का समापन शनिवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ. स्किल व खेल प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न जिला से आए खिलाड़ियों का चयन किया गया. बीसीराय ट्राॅफी अंडर 17 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 26 जनवरी 2018 से हिमाचल प्रदेश में हो रहा है. इसमें झारंखड राज्य की अंडर 17 फुटबॉल टीम भी हिस्सा लेगी. यह जानकारी शनिवार को बोकारो जिला फुटबॉल संघ के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने दी.
बताया कि चयनकर्ता के रूप में सेल फुटबॉल अकादमी के कोच सुभाष रजक व सहायक कोच मदन राम द्वारा 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया. अब प्रतिभा व स्किल के आधार पर व श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर झारखंड अंडर 17 फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर नए वर्ष में मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में ही शुरू किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola