अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए डीसी को पत्र नावाडीह

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में लिये गये कई निर्णय कृषि भूमि पर बड़ा तालाब निर्माण का प्रस्ताव पारित बैठक में डुमरी विधायक ने कई मामले उठाये नावाडीह : नावाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष रणविजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक […]

विज्ञापन

प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में लिये गये कई निर्णय

कृषि भूमि पर बड़ा तालाब निर्माण का प्रस्ताव पारित
बैठक में डुमरी विधायक ने कई मामले उठाये
नावाडीह : नावाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष रणविजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक जगरनाथ महतो भी मौजूद थे. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए उपायुक्त को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. वही नावाडीह चौक के पास कृषि विभाग की खाली जमीन पर बडा तालाब निर्माण कराने व उप डाकघर के समीप वर्षों से अधूरे टाउन हॉल का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. मौके पर विधायक श्री महतो ने कहा कि विगत आठ-माह नौ माह से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, पारा शिक्षकों का मानदेय, पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है. पूर्व की सरकार में हर माह गरीबों को राशि दी जाती थी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीन साल की बड़ी-बड़ी उपलब्धियां गिना रही है जबकि सेविकाओं व पारा शिक्षकों को आठ नौ माह से मानदेय नहीं मिला है.
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में दिये जा रहे रेडी-टू-ईट (फूड पैकेट) बच्चों के उपयोग के लायक नहीं बल्कि जानवरों को खिलाने के काम में लाया जा रहा है. कई बार विधानसभा में इसे बदलने की मांग की लेकिन सरकार ने एक ना सुनी. इससे पूर्व बैठक में विधायक ने सुरही सहित प्रखंड की सभी पंचायतों में गरीबों का राशन कार्ड नहीं बनने, पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, किसानों को खाद-बीज समय पर नहीं मिलने का मामला उठाया. सदस्य फारूक अंसारी ने मनरेगा के आजीविका मिशन के तहत निर्मित बकरी, मुर्गी व गौ पालन शेड की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की. उपाध्यक्ष गोविंद महतो ने बीओआइ नावाडीह शाखा द्वारा चिरुडीह किसानों को लोन नहीं देने का मामला उठाया.
मौके पर नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी छुटेश्वर दास, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना सिंह, बीइइओ विनोद मोदी, जेएसएस वीरेंद्र विश्वकर्मा, बीटीएम मोतीलाल रजक, एटीएम खुशबू कुमारी, जेइ विद्यासागर, चिकित्सा प्रभारी डॉ कामेश्वर महतो, एमओ निर्मल सिंह, बीपीओ मोहितानंद महतो, सांसद प्रतिनिधि दशरथ महतो, तारकेश्वर महतो, सदस्य सीताराम पांडेय, बबन यादव, सुनील प्रजापति आदि मौजूद थे. संचालन उपाध्यक्ष गोविंद महतो ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola