एसबीआइ से करोड़ों की चोरी में पुलिस को बबलू गिरोह पर शक

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : एचएससीएल प्रशासनिक भवन स्थित एसबीआइ शाखा में लॉकर काट कर की गयी करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी मामले में पुलिस अब जिले व राज्य के बाहरी अपराधियों के साथ-साथ लोकल लिंक की तलाश में भी जुट गयी है. शक की सूई बोकारो के बबलू चौधरी के गिरोह पर है. सेक्टर 12 निवासी कुख्यात […]

विज्ञापन
बोकारो : एचएससीएल प्रशासनिक भवन स्थित एसबीआइ शाखा में लॉकर काट कर की गयी करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी मामले में पुलिस अब जिले व राज्य के बाहरी अपराधियों के साथ-साथ लोकल लिंक की तलाश में भी जुट गयी है. शक की सूई बोकारो के बबलू चौधरी के गिरोह पर है. सेक्टर 12 निवासी कुख्यात अपराधी बबलू चौधरी उर्फ रोशन प्रताप चौधरी पुलिस को चकमा देकर दो बार न्यायिक हिरासत से भाग चुका है.
पुलिस को जानकारी मिली है कि बबलू चौधरी विगत एक माह से बोकारो में ही रह रहा था. बबलू वर्ष 2008 में कैंप दो स्थित कोर्ट हाजत की दीवार में सेंधमारी कर फरार हुआ था.
इसके बाद उसके गिरोह ने ओडिशा के संबलपुर में एक बड़े डायमंड शॉप में डकैती की थी. इस मामले में भी पुलिस ने बबलू चौधरी को गिरफ्तार किया, लेकिन वह फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बबलू चौधरी का गैंग इस तरह की घटना को अंजाम देने में माहिर है. वर्ष 2005 से 2008 तक इस गिरोह ने बोकारो में कई जगह विभिन्न एटीएम में पैसा डालने के दौरान कैश लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया था. इसी मामले में पुलिस ने बबलू को बहुत मुश्किल से गिरफ्तार किया था, लेकिन वह कोर्ट हाजत की दीवार में सेंधमारी कर फरार हो गया था. बबलू के बारे में खास बात यह है कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता है.
दूसरी ओर, पुलिस के वरीय अधिकारियों का मानना है कि लोकल लिंक की मदद के बिना इस घटना को अंजाम देना संभव नहीं है. अपराधियों ने बैंक का कोना-कोना छान मारा है. बैंक अधिकारी व सीसीटीवी फुटेज लगाने वाले विशेषज्ञ के अलावा किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि सीसीटीवी का डीवीआर सिस्टम कहां लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola