इकरारनामा के आठ माह बाद भी शुरू नहीं हुआ चेकपोस्ट का सौंदर्यीकरण

Updated:
विज्ञापन

संवेदक नहीं है कार्य के प्रति गंभीर चास : चास नगर निगम की ओर से कार्य आदेश निर्गत किये आठ माह बीत जाने के बाद भी चास चेकपोस्ट का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. जबकि निगम की शर्तों के अनुसार अगस्त 2017 में कार्य को पूरा कर लेना था. गौरतलब हो कि चास […]

विज्ञापन

संवेदक नहीं है कार्य के प्रति गंभीर

चास : चास नगर निगम की ओर से कार्य आदेश निर्गत किये आठ माह बीत जाने के बाद भी चास चेकपोस्ट का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. जबकि निगम की शर्तों के अनुसार अगस्त 2017 में कार्य को पूरा कर लेना था. गौरतलब हो कि चास नगर निगम की ओर से चेकपोस्ट क्षेत्र को 85 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण करने की योजना है.
इसके लिये निगम की ओर से 11 नवंबर 2016 को निविदा निकाली गयी थी. फरवरी 2017 में संवेदक के साथ निगम ने इकरारनामा किया साथ ही कार्य का आदेश निर्गत किया गया. इसके बाद भी संवेदक की ओर से कार्य शुरू नहीं किया गया. निगम की ओर से लगातार दबाव देने के बाद संवेदक ने कार्य स्थल पर 14 सितंबर 2017 को शिलान्यास कराया. इसके बाद भी तीन माह का समय बीत गया, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया है. इकरारनामा के अनुसार संवेदक को छह माह के अंदर कार्य को पूरा करना है.
ये होना है काम : सौंदर्यीकरण के तहत फुटपाथ को विकसित करना है. चारों ओर पेबर ब्लॉक पथ का निर्माण करना है. डस्टबिन, लाइट व अन्य कार्य किया जाना है. इस क्षेत्र में फुटपाथ पर प्रत्येक दिन 40 से 50 दुकानें लगती है.
लोगों ने कहा
नगर निगम सिर्फ घोषणाएं करती है. धरातल पर कोई भी कार्य समय पर नहीं किया जाता है. इस कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
अमर गुप्ता
सौंदर्यीकरण से फुटपाथ दुकानदारों को फायदा होता, लेकिन इस कार्य को समय पर कराने में नगर निगम विफल साबित हो रहा है. इस दिशा में प्रयास करना चाहिये.
गोपाल केशरी
चास बाजार का मुख्य व्यावसायिक केंद्र चेकपोस्ट क्षेत्र है. इसके सौंदर्यीकरण की घोषणा से दुकानदारों में खुशी था, लेकिन कार्य नहीं होने से दुकानदार अब दुखी हैं.
मनोज सिंह
विकास कार्य में नगर निगम को गंभीर होना होगा. तभी बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा. इस दिशा में निगम सक्रिय नहीं है. इसका खामियाजा दुकानदार भोग रहे हैं.
अनिष पटेल
इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. ऐसे भी यह कार्य मेरे कार्यकाल का नहीं है. इसकी जांच कराने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है. इसकी जांच शीघ्र करायी जायेगी.
जगदीश प्रसाद यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, चास नगर निगम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola