सिटी सेंटर की चार दुकानों में चोरी का प्रयास
बोकारो : शहर के हृदयस्थली सिटी सेंटर में रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों का ताला काटने का प्रयास किया. चोरों को ताला काटने में सफलता नहीं मिली. इस कारण चोरी की एक बड़ी घटना टल गयी. सोमवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने आये, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली. सिटी सेंटर […]
बोकारो : शहर के हृदयस्थली सिटी सेंटर में रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों का ताला काटने का प्रयास किया. चोरों को ताला काटने में सफलता नहीं मिली. इस कारण चोरी की एक बड़ी घटना टल गयी. सोमवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने आये, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली. सिटी सेंटर स्थित बचत उद्यान के सामने सितारा दुकान वाली लाइन में हुई घटना से दुकानदार दहशत में हैं. सिटी सेंटर का यह स्थल बाजार का सबसे व्यस्त मार्केट माना जाता है. इसके बाद भी चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ताला तोड़ने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










