चास : मेयर ने खुलवाया चर्च का ताला, लोग थे परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास : क्रिसमस के मौके पर भी चास के एक चर्च के मुख्य गेट पर ताला लगा था. चास बाईपास रोड स्थित चर्च में सुबह प्रार्थना होने के बाद दिन भर मुख्य गेट पर ताला लटका रहा. दिन मे कई युवक – युवती ने गेट फांदकर चर्च के अंदर जाकर कैंडल जलाया और प्रार्थना किया. […]
विज्ञापन
चास : क्रिसमस के मौके पर भी चास के एक चर्च के मुख्य गेट पर ताला लगा था. चास बाईपास रोड स्थित चर्च में सुबह प्रार्थना होने के बाद दिन भर मुख्य गेट पर ताला लटका रहा. दिन मे कई युवक – युवती ने गेट फांदकर चर्च के अंदर जाकर कैंडल जलाया और प्रार्थना किया. चर्च पहुंचने वाले श्रद्धालु परेशान रहे. शाम होते ही भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही थी. लोगो ने मेयर भोलू पासवान को फोन कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया तब जाकर लोग चर्च के अंदर घुस सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










