जिला अभियंता की पदस्थापना से विकास कार्यों पर पड़ेगा असर

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : जिला परिषद के जिला अभियंता हरिदास की पदस्थापना रद्द करने के लिए बोकारो जिला परिषद के सीइओ सह डीडीसी दिगेश्वर तिवारी ने पंचायती राज विभाग के सचिव को पत्र लिखा है. जिला अभियंता के विरुद्ध कई जिप सदस्यों ने भी पत्र लिखा है. सीइओ ने सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है […]

विज्ञापन
बोकारो : जिला परिषद के जिला अभियंता हरिदास की पदस्थापना रद्द करने के लिए बोकारो जिला परिषद के सीइओ सह डीडीसी दिगेश्वर तिवारी ने पंचायती राज विभाग के सचिव को पत्र लिखा है.
जिला अभियंता के विरुद्ध कई जिप सदस्यों ने भी पत्र लिखा है. सीइओ ने सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि उनके कार्य के प्रति उदासीनता के कारण विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि अभियंता जिला परिषद की समीक्षात्मक बैठक में किसी भी योजना के संबंध में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हैं.
योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं किया जाता है. इस कारण कई योजनाएं अधूरी है. उनके स्तर पर महीनों तक संचिकाएं लंबित रहती है.
कई योजनाएं है अधूरी : जिला अभियंता के कारण पूर्व में भी चंदनकियारी में जिला परिषद के मद से बन रहे अस्पताल आज तक अधूरा है. इस संबंध में अनुश्रवण समिति समेत अन्य जिला स्तरीय बैठकों में जिला अभियंता की लापरवाही की बात सामने आ चुकी है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
सहायक अभियंता बने हैं जिला अभियंता : पंचायती राज व एनआरइपी के अपर सचिव ने 29 दिसंबर 2011 को सहायक अभियंता हरिदास को प्रभारी जिला अभियंता के पद पर अधिसूचित किया गया था. तब से अब तक सहायक अभियंता जिला परिषद में प्रभारी जिला अभियंता के पद पर कार्यरत है. सचिव को स्वतंत्र अभियंता की पदस्थापना करने व हरिदास को मूल पद पर भेजने की बात कही गयी है.
जिला परिषद की बैठक में हुआ था हंगामा
जिला परिषद की पिछली मासिक बैठक में भी जिला अभियंता की पदस्थापना रद्द करने का मामला उठा था. बैठक में सभी सदस्यों ने जिला अभियंता पर कार्रवाई करने की मांग की थी. जिप सदस्य बसंती देवी, अनिता देवी व अमीना खातून ने पूर्व में ही जिला अभियंता के विरुद्ध जिप अध्यक्ष से शिकायत की थी.
जिला अभियंता की स्थायी रूप से पदस्थापना की जानी चाहिए. इसके लिए पत्र लिखा है ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके. वर्तमान में सहायक अभियंता को जिला अभियंता का प्रभार दिया गया है.
दिगेश्वर तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola