जेल का ताला टूटेगा, समरेश सिंह छूटेगा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग को ले गुरुवार की शाम समरेश समर्थकों ने नया मोड़ बिरसा चौक पर मशाल जुलूस निकाला. समरेश समर्थक जेल का ताला टूटेगा… समरेश सिंह छूटेगा… आदि नारा लगा रहे थे. कार्यक्रम में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, विस्थापित समन्वय समिति, […]

विज्ञापन
बोकारो : झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग को ले गुरुवार की शाम समरेश समर्थकों ने नया मोड़ बिरसा चौक पर मशाल जुलूस निकाला. समरेश समर्थक जेल का ताला टूटेगा… समरेश सिंह छूटेगा… आदि नारा लगा रहे थे. कार्यक्रम में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, विस्थापित समन्वय समिति, छात्र वनांचल सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया.

वक्ताओं ने कहा : राज्य में गुंडागर्दी करने वाले, गोली चलाने वाले, विभिन्न अापराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं. वहीं जन आंदोलन के माध्यम से जनता की भलाई करने वाले समरेश सिंह को रिहा नहीं किया जा रहा है.

वक्ताओं ने मांग की कि समरेश सिंह की उम्र व स्वास्थ्य को देखते हुए अविलंब रिहा किया जाये. अगर श्री सिंह की रिहाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन होगा. कार्यक्रम में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री संग्राम सिंह, लाल मोहम्मद शाह, भोला पांडेय, वरुण कुमार सिंह, यमुना नायक, कन्हैया पांडेय, अनिल केवट, विक्की पांडेय, मुक्तेश्वर डे, मनोज सिंह, भोला दत्ता, माणिक राय, अवधेश सिंह, भीम सिंह, केके उपाध्याय, आरएन मिश्र, मंजेश सिंह, राधानाथ राय, शंभु प्रसाद, अनिल सिंह, पवन पांडेय, मलय मुखर्जी, दशरथ महतो, निशान सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola