अब युवा भी हो रहे ब्रेन स्ट्रोक के शिकार: डॉ रॉय

Updated:
विज्ञापन

बोकारो. अब 25 से 40 साल के युवा भी ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्क घात) के शिकार होने लगे हैं. नशे की लत, बिगड़ती जीवन शैली व जागरूकता का अभाव इसका मुख्य वजह है. शरीर के किसी एक तरफ के हिस्से का लकवाग्रस्त होना, चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में सुनापन, बोलने में दिक्कत, चक्कर व उल्टी ब्रेन […]

विज्ञापन
बोकारो. अब 25 से 40 साल के युवा भी ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्क घात) के शिकार होने लगे हैं. नशे की लत, बिगड़ती जीवन शैली व जागरूकता का अभाव इसका मुख्य वजह है. शरीर के किसी एक तरफ के हिस्से का लकवाग्रस्त होना, चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में सुनापन, बोलने में दिक्कत, चक्कर व उल्टी ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण हैं. इस स्थिति में न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह जरूरी है.

यह बातें बुधवार को ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची के न्यूरोलोजिस्ट डॉ. उज्जवल रॉय ने बोकारो क्लब-सेक्टर पांच में पत्रकारों से बातचीत करते कही. कहा कि डॉ. उज्जवल रॉय लक्ष्मी मार्केट-सेक्टर 4 स्थित न्यू मयूर मेडिकल में महीने के दूसरे व चौथे रविवार को बैठेंगे.

पत्रकार सम्मेलन में ऑर्किड मेडिकल सेंटर-रांची के मेडिकल सुपरिटेंडेड डॉ. भुपेश चांदी भी उपस्थित थे. डॉ. भुपेश ने बताया कि झारखंड सरकार की बीपीएल योजना में भी यह अस्पताल सूचीबद्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola