दूसरे दिन भी ठप रहा बीएसएनएल का काम

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही. बीएसएनएल के सभी कार्यालयों में ताले लटके रहे और कामकाज पूरी तरह ठप रहा. सभी अधिकारी और कर्मचारी ने सेक्टर-2 व सेक्टर-4 बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के साथ-साथ धरना दिया. एआइजीइटीओए के […]

विज्ञापन

बोकारो : विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही. बीएसएनएल के सभी कार्यालयों में ताले लटके रहे और कामकाज पूरी तरह ठप रहा. सभी अधिकारी और कर्मचारी ने सेक्टर-2 व सेक्टर-4 बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के साथ-साथ धरना दिया. एआइजीइटीओए के अध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा : हड़ताल के बाद मांगें नहीं जाती है, तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है.

अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण लंबे समय लंबित है. विभिन्न बहानों के आधार पर सरकार वेतन पुनरीक्षण टालना चाहती है. इतना ही नहीं सरकार बीएसएनएल के 60 हजार टॉवरों को भी अलग से बेचना चाहती है.

हड़ताल से दिनभर लौटते रहे ग्राहक : हड़ताल की वजह से बीएसएनएल विभाग में आये ग्राहक बिना फोन बिल जमा कराये, बिना फोन ठीक कराये आदि काम को लेकर दिनभर लौटते रहे. हड़ताल में आरपी महतो, सिराज, सीमा गुप्ता, गीता, मुकेश वर्मा, सुजीत कुमार, अशोक कुमार, दिलीप महतो, जितेंद्र कुमार, अशीष सिन्हा, संजय, कलीम, राजीव, संतोष कुमार, जयनाथ, कामता कुमार, गणेश, मनमोहन राम, चंद्रशेखर कुमार वर्मा, शत्रुघ्न पासवान, टिंकू कमार, मंटू कुमार, विष्णु यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola