प्रखंड स्तरीय क्विक एक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने बीडीओ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास. बोकारो डीसी राय महिमापत रे ने चास प्रखंड क्विक एक्शन कमेटी का गठन किया है. इसमें चास बीडीओ कपिल कुमार को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. चास सीओ वंदना सेजवलकर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, बुद्धिजीवी व […]
विज्ञापन
चास. बोकारो डीसी राय महिमापत रे ने चास प्रखंड क्विक एक्शन कमेटी का गठन किया है. इसमें चास बीडीओ कपिल कुमार को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. चास सीओ वंदना सेजवलकर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, बुद्धिजीवी व पत्रकार को सदस्य बनाया गया है.
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सदस्य सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है साथ ही कमेटी में अन्य सदस्यों को मनोनीत करने का निर्देश दिया गया है. कमेटी प्रखंड क्षेत्र में भूख, ठंड व इलाज कराने में असमर्थ परिवारों में बीमारी से मृत्यु जैसे मामलों का पूर्वालोकन व निराकरण करेगी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, विभिन्न प्रकार के पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों को लाभ पहुंचाने के दिशा में काम करेगी.
बोकारो डीसी श्री रे की ओर से जारी निर्देश में चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को भी शीघ्र ही क्विक एक्शन कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










