डीएमओ ने बालू लदे ट्रैक्टरों की हवा निकाली, चालकों ने किया हंगामा
चास. जिला खनन विभाग की ओर से रविवार को बालू के अवैध धंधा के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया. जिला खनन पदाधिकारी जीके दास के नेतृत्व में चले इस अभियान में चास व चास मु. पुलिस शामिल थी. इस दौरान चंदनकियारी रोड में आधा दर्जन बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. अधिकारियों ने बालू का […]
नहीं दिखाने पर ट्रैक्टरों की हवा निकाल दी गयी. इसके विरोध में ट्रैक्टर चालकों ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव जवाहर लाल महथा के नेतृत्व में जम कर हंगामा किया. उनका कहना था कि चालान की जांच दूसरी जगह नहीं कर किया जाये और घाट पर ही जांच कर ट्रैक्टरों को छोड़ा जाये. हंगामा बढ़ता देख जिला खनन पदाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद चालकों ने हंगामा करना बंद किया.
श्री महथा ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से बालू का चालान व रसीद काटा जा रहा है. फिलहाल चास-चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र के सिर्फ पुंडरु बालू घाट आवंटित किया गया है. जबकि संवेदक द्वारा सभी घाटों में अवैध वसूली की जा रही है. इस मामले को डीसी से लिखित शिकायत की गयी है. अगर संवेदक का मनमानी बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










