नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो. बोकारो राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने रविवार को नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को रांची में बधाई व शुभकामना दी. जिलाध्यक्ष ने बोकारो में राजद की मजबूती के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की. उन्होंने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बोकारो दौरा करने का आग्रह किया. जिलाध्यक्ष के साथ राजद के […]

विज्ञापन
बोकारो. बोकारो राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने रविवार को नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को रांची में बधाई व शुभकामना दी. जिलाध्यक्ष ने बोकारो में राजद की मजबूती के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की. उन्होंने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बोकारो दौरा करने का आग्रह किया. जिलाध्यक्ष के साथ राजद के बहादुर सिंह यादव, घनश्याम चौधरी, समर बहादुर यादव, रामजीत यादव, जितेंद्र नारायण यादव भी मौजूद थे.
एक अन्य खबर के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल बोकारो नगर की बैठक रविवार को सेक्टर-1 में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष इम्तियाज खान ने की. इसमें नवमनोनीत अन्नपूर्णा देवी को राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गयी.

राष्ट्रीय युवा राजद महासचिव अवधेश सिंह यादव ने कहा : कर्मठ नेत्री को प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखंड राज्य में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा. वहीं संगठन सशक्त होगा. बधाई देने वालें में व्यास कुमार प्रसाद, अरविंद सिंह, हजारी सिंह यादव, वकील यादव, श्याम बाबू, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि राजद कार्यकर्ता शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola