छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक को अभिभावकों ने धूना
जैनामोड़ : जैनामोड़ में संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ रही कक्षा एक की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में अभिभावकों ने शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि शुक्रवार को जब माता-पिता ने छात्रा को स्कूल भेजना चाहा, तो छात्रा स्कूल जाने से रोने लगी. परिजनों ने काफी समझाने बुझाकर […]
जैनामोड़ : जैनामोड़ में संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ रही कक्षा एक की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में अभिभावकों ने शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि शुक्रवार को जब माता-पिता ने छात्रा को स्कूल भेजना चाहा, तो छात्रा स्कूल जाने से रोने लगी. परिजनों ने काफी समझाने बुझाकर बात की तो बच्ची ने शिक्षक की गंदी हरकत की जानकारी दी. स्कूल पहुंच कर आरोपी शिक्षक प्रेमजीत को पूछताछ के लिए बुलाया गया. इस दौरान मौका देखकर शिक्षक भाग निकला.
इसके बाद अभिभावक विद्यालय परिसर में हंगामा करने लगे. कुछ समय बाद स्कूल के प्राचार्य ने आरोपी शिक्षक को घर से विद्यालय बुलवाया. शिक्षक से पूछताछ की गयी, तो उसने अपनी करतूत कबूल कर ली. देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और विद्यालय पहुंचे महिला-पुरुष अभिभावकों ने शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी. भीड़ बढ़ता देख जरीडीह पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस शिक्षक को अपने साथ थाना ले गयी. देर रात तक आरोपी शिक्षक को थाना में रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










